Home बीमारियां हड़जोड़ के फायदे

हड़जोड़ के फायदे

18
9161

हड्डी जोड़ने के घरेलू उपाय और आयुर्वेदिक दवा

हड्डी हमारे शरीर में एक अहम् हिस्सा होती है। हड्डियां मजबूत हो तो शरीर फिट और स्वस्थ रहता है परन्तु खाने की चीजों में मिलावट और हमारी खाने पिने की गलत आदतों की वजह से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिलते जिस कारण हड्डियां कमजोर होने लगती है। कई बार हड्डियों का लचीलापन कम होने की वजह से या फिर हड्डी में चोट लगने की वजह से हड्डी फ्रैक्चर हो जाती है। छोटे बच्चों की हड्डियां बड़ों के मुकाबले नाज़ुक होती है जिस कारण बच्चों की हड्डी खिसकने और फ्रैक्चर होने की संभावना अधिक होती है।

■  पेट की चर्बी देखते ही देखते हवा में गायब कर देगा ये रामबाण उपाय
इस लेख में हम टूटी हड्डियों का इलाज के घरेलू तरीके, नुस्खे और दवा के बारे में जानेंगे, bone fracture treatment tips in hindi.

जाने जोडों में दर्द का इलाज कैसे करे

हड्डी जोड़ने के लिए ट्रीटमेंट सही तरीके से डॉक्टर ही कर सकते है पर कुछ बातों का ख्याल रख कर परेशानी को बढ़ने से रोका जा सकता है। हड्डी में चोट लगने या फ्रैक्चर होने पर सबसे पहले फर्स्ट ऐड क्या देनी है इस बात की जानकारी होना जरुरी है।

हड्डी की चोट को कैसे पहचाने

◘  हाथ, पैर की हड्डी अगर खिसक जाये तो उस जगह पर टेढ़ापन दिखने लगता है।

◘  हड्डी फ्रैक्चर होने पर चोट लगने वाली जगह के आस पास खून जमा होने लगता है और वहाँ सूजन आने लगती है।

◘  कई बार हड्डी के फ्रैक्चर होने पर शरीर का वह अंग लटक जाता है और वह अंग नीला पड़ जाता है और उसमें महसूस होना कम हो जाता है।

■  सप्ताह में सिर्फ़ 3 बार इसका सेवन करने से भयंकर से भयंकर रोग भी घुटने टेक देता है आप भी जरूर आजमाएं

हड्डी फ्रैक्चर होने पर क्या करे

◘  अगर किसी कारण हड्डी फ्रैक्चर हो जाए तो आप सब से पहले उसे सहारा दे और हिलने ना दे। हड्डी के हिलने पर दर्द जादा होता है और हड्डी के टुकड़े भी दूर हो सकते है। हड्डी को सहारा देने के लिए कोई ठोस चीज़ इस्तेमाल करे जैसे कोई लकड़ी या फिर पाइप। अगर सहारा देने को कुछ ना मिले तो हाथ से सहारा दे।

◘  कंधे की हड्डी के टूटने पर किसी कपड़े या पट्टी से कंधे को सहारा दे और अगर हाथ की हड्डी टूट जाये तो छाती के साथ हाथ को बाँध कर सहारा दे। घुटना, जांघ या फिर पैर की हड्डी टूटने पर किसी सख़्त तकिये या लकड़ी का इस्तेमाल करे।

◘  हड्डी टूटने के बाद अगर बाहर दिखने लगे तो धूल मिट्टी पड़ सकती है जिससे इंफेक्शन का ख़तरा जादा हो जाता है।

हड्डी जोड़ने के घरेलू उपाय और देसी इलाज

Bone Fracture Treatment in Hindi

1. दो चम्मच देसी घी, एक चम्मच पुराना गुड़ और एक चम्मच हल्दी। हड्डी जोड़ने के लिए इन सब को मिला कर एक कप पानी में उबाल ले और जब पानी आधा रह जाये तब ठंडा होने पर पिए। इस घरेलू नुस्खे से हड्डी तेजी से जुड़ने में मदद मिलती है।

2. एक चम्मच हल्दी, एक पिसे हुए प्याज में मिलाकर एक साफ़ कपडे में बाँध ले। अब इस कपडे को तिलों के तेल में गरम करे और चोट वाली जगह पर सिकाई करे।

3. टूटी हड्डी को सहारा देते वक़्त इस बात का ख्याल रहे की हड्डी को जादा न कसे, इससे खून प्रवाह रुक जाएगा और परेशानी बढ़ सकती है।

4. शरीर के किसी जगह हड्डी पर अगर कोई घाव हो जाये तो इसका उपचार करना ज़रूरी है। हड्डी टूट जाने पर जख्म को ठीक से सॉफ करे और दवा लगाए।

5. चोट लगने पर कई बार हड्डी का टुकड़ा अलग हो कर निकल जाता है। ऐसे में इस टुकड़े को आप फेंके नहीं, इसे साफ़ करके किसी कपड़े में बाँध कर चोट लगने वाले व्यक्ति के साथ हॉस्पिटल भेजे।

■  चाहे 90% हार्ट ब्लॉकेज या लकवा ही क्यों ना हो,ये उपाय पुरे शरीर के सभी ब्लॉकेज को बाहर निकाल फेंकेगा

कैल्शियम की कमी कैसे दूर करें – कैल्शियम कैसे बढ़ाए

हड्डियों के विकास और इलाज के लिए कैल्शियम सबसे आवश्यक है। शरीर में कैल्शियम न बनने या फिर कम होने के कारण सूजन और हड्डियों के रोग होने की आशंका अधिक होती है। टूटी हुई हड्डी जल्दी जोड़ने के लिए कैल्शियम बढ़ने वाली चीजों का सेवन अधिक करे।

◘  अगर नॉन वेज खा लेते है तो मछली खाए।

◘  कैल्शियम हरी पत्तेदार सब्जियों में भी अधिक होता है।

◘  दूध से बनी हुई चीज़ो और दूध में कैल्शियम अधिक होता है, जैसे पनीर, दही।

◘  प्रेगनेंसी के समय हड्डियां मजबूत करने के लिए महिलाओं को कैल्शियम की ज़रूरत अधिक होती है।

◘  शरीर में कैल्शियम को पचाने के लिए विटामिन डी की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए भोजन ऐसा करे जो पोषक तत्वों से भरपूर हो।

■  सिर्फ 5 मिनट में करे अनचाहे बालों का सफाया, वो भी हमेशा के लिए

हड्डी जोड़ने की दवा और आयुर्वेदिक उपचार

हड़जोड़ एक हड्डी जोड़ने की जड़ी बूटी है जो टूटी हड्डी जोड़ने और शरीर को रोगों से बचाने में मददगार है। हड़जोड़ आयुर्वेदिक दवा को लेप बना कर या फिर पानी के जैसे दो तरीके से ले सकते है। आइए जाने टूटी हड्डी जल्दी जोड़ने के लिए हड़जोड़ कैसे प्रयोग करे।

पहले हड़जोड़ की जड़ी बूटी को सूखा कर इसमें उड़द दाल मिला ले और पीस कर इसका पेस्ट बना ले। हड्डी टूट जाने पर ये लेप लगाये और साफ़ कपड़े से इसे बाँध दे। इस लेप को दो दिन में फिर से लगाए। एक महीने तक लगातार इस उपाय को करने पर आपको तेजी से सुधार दिखेगा।

हड्डी को जोड़ने के इलावा हड़जोड़ दर्द के इलाज में भी असरदार है। हड़जोड़ का रस घी के साथ सेवन करने से भी तेजी से फायदा मिलता है।

हड्डी मजबूत करने के उपाय

◘  नियमित योग या एक्सरसाइज करे।

◘  कॉफ़ी और चाय जी जगह दूध पिए।

◘  किसी भी तरह के सप्लीमेंट खाने से बचे, हरी सब्जियां खाए।

◘  सुबह थोड़ी देर सूर्य की रोशनी में बैठने से विटामिन डी मिलता है।

◘  प्याज और लहसुन में सल्फर पाया जाता है जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरुरी है।

◘  डिब्बा बंद पेय पदार्थ और कोल्ड ड्रिंक्स से परहेज करे। ये ड्रिंक हड्डियों को खोखला करती है।

हम अक्सर ऐसे लोगों के बारे में सुनते है जो ये दावा करते है की वे बिना किसी आपरेशन की हड्डी जोड़ सकते है, आप से यही सलाह है की ऐसे लोगों से दूर रहे और डॉक्टर जा कर सही तरीके से ट्रीटमेंट ले।

■  कम दौड़ने पर ही अगर फूल जाती है सांसे… जरूर देखें

दोस्तों टूटी हड्डी जोड़ने के घरेलू उपाय, bone fracture treatment tips in hindi (बोन फ्रैक्चर ट्रीटमेंट इन हिंदी) का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताये और अगर आपके पास टूटी हड्डियों का इलाज के देसी नुस्खे और दवा है तो हमारे साथ शेयर करे।

18 COMMENTS