रसोईघर में लहसुन कई कारणों से प्रयोग होता है। यह तमाम तरह की सब्जियों में डलता है। खाद्य पदार्थों में लहसुन का प्रयोग पाचन शक्ति को दुरुस्त बनाता है। लेकिन आप लहसुन को सीधा ही ग्रहण कर लें, तो इसके भी कई फायदे हैं।
हाल ही में एक रिसर्च में यह जानने को मिला है कि यदि व्यक्ति एक साथ हल्का भुना हुआ लहसुन सीधा ही ग्रहण कर ले, तो अगले 24 घंटे में उसे अपने शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं।
■ सरसों के तेल में हल्दी मिलाकर सेवन करने के फायदे, शरीर के सभी रोगों में लाभकारी…
जी हां…. भुना हुआ लहसुन खाने से हर एक घंटे में शरीर में कुछ जादुई परिवर्तन आते हैं, ऐसा इस रिसर्च में साबित किया गया है। तो क्या जानना चाहते हैं क्या हैं वे फायदे?
रिसर्च के अनुसार कुल 6 भुने हुए लहसुन खाने के ठीक एक घंटे के बाद यह लहसुन पेट में पच जाता है और अपना पौष्टिक प्रभाव देना आरंभ करता है।
अगले 2 से 4 घंटे में इन लहसुनों से निकले वाले एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों को हमारी शरीर अपने भीतर सोखने लगता है।
इसकी मदद से शरीर के अंदर जितनी भी कैंसर की कोशिकाएं जन्म लेती हैं, यह उन्हें खत्म कर देता है।
4 से 6 घंटे के बाद यह लहसुन हमारे मैटाबॉलिज्म पर काम करता है। पेट में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को बर्न करता है।
6 घंटे के बाद यह लहसुन हमारे रक्त में मौजूद संक्रमण को खत्म करने का काम करता है।
■ नाखूनों पर लहसुन रगड़ने से होते हैं ये अद्भुत लाभ, जरूर आजमाएं
लहसुन के सेवन के 10 घंटे के बाद लहसुन का पौष्टिक लाभ मिलने लगता है और यह समय से पहले ही कई बीमारियों का खात्मा कर देता है।
लहसुन के सेवन के 24 घंटे पूर्ण होने तक हमें शरीर में कुछ ऐसे परिवर्तन दिखते हैं:
- शरीर में खास प्रकार की एनर्जी आती है
- ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है
- शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को मल या मूत्र मार्ग से बाहर करता है
- हड्डियों को मजबूती मिलती है
- कॉलेस्ट्राल कम करता है