सूखे नारियल के साथ 2 चीजें कमजोरी जोड़ों में दर्द जैसे 8 रोगों को करता है ख़त्म Dried Coconut Benefits

0
2298
nariyal

हम सभी लोग नारियल के स्वास्थ्य लाभों से परिचित हैं, लेकिन क्या आप सूखे नारियल के लाभों से अवगत हैं। सूखा नारियल पकवान बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पानी वाला नारियल प्राकृतिक रूप से सूख जाने के बाद पूरी तरह से गरीयुक्त हो जाता है जिसे एक गोले के रूप में निकाल कर रख लिया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर आप इसे फोड़कर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पानी नहीं होता है बल्कि पानी ही सूखकर नारियल तेल का रूप ले लेता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस तेल में बेड कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है और इसके कई सारे फायदे होते हैं। इसका इस्तेमाल दुनिया के कई हिस्सों में होता है। ड्राई कोकोनट में डाईटरी फाइबर, कॉपर, मैग्नीशियम और सेलेनियम भी होता है। इसमें उच्च पोषक तत्व होते हैं।

उपाय

सूखे नारियल के सेवन से शरीर ताकतवर बनता है। दुबलापन दूर करने के लिए आधा लीटर दूध में 15-20 मखाने, 5-6 काजू, 5-6 बादाम, 20 ग्राम सूखा नारियल और 3-4 छुहारों को उबालकर पी लें। ऐसा लगातार एक सप्ताह तक करने से असरद दिखने लगेगा।

डायबिटीज के लिए

कच्चे नारियल का सेवन रोजाना डायबिटीज के मरीजों को करना चाहिए। यह बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि नारियल इंसुलिन बनने में सहायता करता है। इंसुलिन की सहायता से शरीर ग्लूकोज को ऊर्जा में बदल देता है। रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है।

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए

शरीर की इम्युनिटी सिस्टम यानि रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए व्यक्ति को कच्चे नारियल का सेवन करना चाहिए। नारियल में प्रचुर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-पैरासाइटिक गुण होते है। जो शरीर में संक्रमण को आने से रोकते है और शरीर को गंभीर बीमारियों से दूर रखने में मदद करते है।

ऊर्जा बढ़ाने के लिए

कच्चे नारियल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो शरीर की चर्बी को कम व ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है। नारियल का सेवन करने से भूख नहीं लगती हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए

नारियल शरीर में रक्त कोलेस्ट्रॉल को सुधारने में सहायता करता है। हृदय से सम्बंधित परेशानियो को कम करता है। नारियल में उपस्थित सेचुरेटेड फैट शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाते है और खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायता करते है।

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए 

कच्चे नारियल में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम होते है। जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। इसलिए रोजाना कच्चे नारियल का सेवन करना चाहिए।

दांतो के लिए

जिन लोगो को दांतो से जुडी कोई समस्या है। तो कच्चे नारियल का सेवन करे। कच्चे नारियल में कैल्शियम व मैग्नीशियम जैसे खनिज होते है। जो दांतो की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है।

ह्रदय के लिए

हृदय के विकारो के जोखिम कम करने के लिए सूखा नारियल का सेवन करना चाहिए। सूखा नारियल में अधिक फाइबर होता है। जो हृदय को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है।

कैंसर की रोकथाम

कैंसर (Cancer) की रोकथाम करने के लिए सूखे नारियल बहुत फायदेमंद होते है। यह शरीर की कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में सहायता करती है। सूखे नारियल में कई तरह के पोषक तत्व होते है। जो कोलन कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर से बचाव करने में मदद करता है।

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए 

सूखे नारियल का सेवन करने से पाचन सम्बंधित सभी समस्याओं से बचने में मदद करता है।

Leave a Reply