रात को सोने से पहले इन 6 चीजों का सेवन हो सकता है नुकसानदायक

0
204
khana khane ka sahi samay

रात को सोने से पहले हमेशा हल्का खाना खाने की सलाह दी जाती हैं। वहीं डॉक्टर ये भी कहते हैं कि व्यक्ति को सोने से तकरीबन 3 घंटे पहले भोजन करना चाहिए और उसके बाद थोड़ी देर वॉक करनी भी जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्यक्ति को सोने से पहले किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। बता दें कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनका लोग अनजाने में रात को सोने से पहले सेवन कर लेते हैं और वह सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में रात में इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए, नहीं तो शरीर की काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात को सोने से पहले व्यक्ति को किन चीजों को अवॉइड करना चाहिए।

1 – चॉकलेट का सेवन

बता दें कि व्यक्ति को रात में चॉकलेट का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चॉकलेट के अंदर कैफीन मौजूद होता है जो व्यक्ति की नींद को डिस्टर्ब कर सकता है। ऐसे ही रात को कॉफी के सेवन से भी बचना चाहिए। क्योंकि इसके अंदर भी कैफीन मौजूद होता है। इन दोनों के सेवन से अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

2 – चीज का सेवन

चीज के अंदर अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अगर खाने में इसकी अधिकता हो जाए तो इससे नींद की समस्या भी हो सकती है। खासकर रात को सोने से पहले चीज का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। वरना व्यक्ति को अनिद्रा की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

3 – मीठे का सेवन

मीठे के सेवन से भी व्यक्ति को बचना चाहिए। जी हां, अगर व्यक्ति रात को सोने से पहले मीठे का सेवन करता है तो उसके रक्त में इंसुलिन की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में व्यक्ति खुद को ज्यादा एक्टिव महसूस करने लगता है, जिसके कारण व्यक्ति की नींद भी डिस्टर्ब होती है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि मीठे के सेवन से व्यक्ति को अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

4 – मसालेदार भोजन का सेवन

मसालेदार भोजन से भी व्यक्ति को बचना चाहिए। बता दें कि अगर व्यक्ति रात को सोने से पहले मसालेदार भोजन का सेवन करता है तो उसके शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, जिसके कारण व्यक्ति बेचैनी महसूस कर सकता है या उसके पेट में जलन भी पैदा हो सकती है। वहीं कभी कभी पेट में बनने वाला एसिड गले तक पहुंच जाता है, जिसके कारण व्यक्ति को टॉन्सिल्स की समस्या भी हो सकती है।

5 – ग्रीन टी का सेवन

व्यक्ति को रात को सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कि ग्रीन टी के अंदर भी कैफीन पाया जाता है। हालांकि ग्रीन टी के अंदर पाए जाने वाला कैफीन सेहत के लिए नुकसानदेह नहीं होता। लेकिन कम मात्रा में पाए जाने वाला यह कैफीन भी नींद को डिस्टर्ब करने का काम कर सकता है। साथ ही व्यक्ति को फ्रेशनेस महसूस होने लगती है।

6 – वाइन का सेवन

व्यक्ति को रात को सोने से पहले वाइन का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वाइन के सेवन से न केवल व्यक्ति की नींद डिस्टर्ब होती है बल्कि व्यक्ति को सिर में दर्द और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में रात को सोने से पहले वाइन का सेवन ना करें।

नोट – ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि रात को सोने से पहले कुछ चीजों को अपनी डाइट से निकालना व्यक्ति की सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Leave a Reply