Home स्वास्थ्य रात को नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें और अगर इन चीजों...

रात को नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें और अगर इन चीजों को करेंगे डिनर में शामिल तो हरदम रहेंगे फिट

0
1120

डिनर में क्या खाना चाहिए | रात में क्या नहीं खाना चाहिए

हर व्यक्ति की खाने से जुड़ी अपनी अलग आदतें होती हैं। इसलिए कुछ लोग शाम के समय जल्दी खाना खा लेते हैं, जबकि कुछ लोग देर से खाते हैं। शरीर पर इन आदतों का तो असर पड़ता ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपने रात को जो खाना खाया है, उसका सीधा असर आपकी नींद पर पड़ता है। जी हां, रात को सोने से पहले आपने जो खाना खाया है, यदि ठीक नहीं है तो आपको बहुत जल्दी गहरी नींद नहीं आएगी।

■  जल्दी से बाल लंबे और घने करने के 7 आसान उपाय और नुस्खे

1. पास्ता एक झट से तैयार होने वाला व्यंजन है, इसीलिए कई बार लोग देर रात को पास्ता खाकर सो जाते हैं, जबकि पास्ता में बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट व अन्य कई ऐसे पदार्थ होते हैं जिन्हें शरीर जल्दी से नहीं पचा पाता है। देर रात इसके सेवन से कब्ज व हाइपर एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

2. ज्यादा मसालेदार खाना या मिर्च युक्त खाना भी रात के समय शरीर में पित्त बढ़ाने का काम करता है। जब मिर्ची को अन्य विशेष घटकों के साथ मिलाया जाता है तो यह बहुत स्वास्थ्यप्रद और लाभकारी होती है, लेकिन अधिक मिर्च व मसाले वाला खाना बहुत हानिकारक होता है।

3. देर रात को मिठाई खाना भी सेहत की लिए ठीक नहीं होता है। मिठाई खाने से दांत खराब हो सकते हैं। मोटापा बढ़ता है। साथ ही, शरीर पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

4. नूडल्स में बहुत हाई-कैलोरी होती है। इसलिए इनका सेवन सोने से पहले नहीं करना चाहिए। जब आपको भूख लगती है तो यह एकमात्र ऐसा पदार्थ है, जो 30 मिनिट से भी कम समय में तैयार हो जाता है, लेकिन यह ध्यान रखें कि नूडल्स में कार्बोहाइड्रेट बहुत अधिक मात्रा में होता है जो वसा में बदल जाता है। सोने से पहले नूडल्स खाने से पेट से जुड़ी अनेक समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सोने से पहले उच्च वसा युक्त पदार्थ से दूर रहना चाहिए।

5. नॉनवेज प्रोटीन और आयरन का बहुत अच्छा स्रोत है। यही कारण है कि रात के समय इसकी अधिक मात्रा लेने पर शांत और आरामदायक नींद नहीं आती है।

■  जल्दी गोरा होने के 10 आसान उपाय और घरेलू नुस्खे

6. ज्यादा फाइबर वाली सब्जियां या खाद्य पदार्थ जैसे ब्रोकोली, प्याज, पत्तागोभी आदि का सेवन रात को सोने से पहले नहीं करना चाहिए। दरअसल, इनमें जल्दी न पचने वाले फाइबर (रेशे) की मात्रा बहुत अधिक होती है। इस वजह से आप बहुत अधिक समय तक पेट भरा हुआ महसूस करते हैं। रात में इन्हें खाने से पाचन तंत्र में फाइबर की गति बहुत कम होती है। इसके कारण पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है।

7. चीज बर्गर में अधिक मात्रा में वसा होती है। इस वजह से रात के समय इसे खाने से इसका ठीक से पाचन नहीं हो पाता है। इससे पेट से जुड़ी कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

8. स्नैक्स, चिप्स आदि का सेवन भी सोने से पहले करने से शरीर को नुकसान होता है, क्योंकि इनमें बहुत अधिक मात्रा में मोनोसोडियम ग्लूटामेट होता है। इसके कारण नींद से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं।

9. सोने से पहले कभी डार्क-चॉकलेट भी नहीं खाना चाहिए। डार्क चॉकलेट में कैफीन और अन्य कई ऐसे पदार्थ होते हैं। जो दिल की कार्य करने की क्षमता को बढ़ा देते हैं। जिसके कारण गहरी नींद नहीं आ पाती है और मस्तिष्क भी शांत नहीं रह पाता है।

10. रात को खाने पर शरीर के लिए पिज्जा को पचाना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि पाचन तंत्र को दिन के समय ही इसे पचाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है तो कल्पना कीजिए कि जब आप शाम के समय पिज्जा खाते हैं तो आपके पाचन तंत्र को कितनी मेहनत करनी पड़ती होगी।जबकि यह पाचन तंत्र के आराम का समय होता है। पिज्जा में चिकनाई बहुत अधिक होती है। इसमें जो घटक होते हैं उनमें बहुत अधिक मात्रा में एसिड होता है, जिसके कारण हार्टबर्न का खतरा बढ़ जाता है

■  हिप्स और थाई कम करने के 5 आसान तरीके और घरेलू उपाय

फिट रहने के लिए ऐसा हो रात का भोजन

रात को क्या नहीं खाना चाहिए – Food not to eat at night in Hindi

रात का भोजन

1. फिट रहने के लिए ऐसा हो रात का भोजन

आमतौर पर लोग नाश्ता लाइट और रात का भोजन हैवी करते हैं जबकि होना इसका उल्टा चाहिए। क्या आप सचमुच ये जानने के इच्छुक हैं कि रात के समय ऐसी क्या चीजें खाएं जिससे आप फिट भी रहें और बॉडी शेप में भी रहे।

2. हेल्दी डिनर हो

आज हम आपको बताएंगे रात के समय खाने में किन चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए और किन चीजों को करने से बचना चाहिए। जानिए, कुछ टिप्स जिससे आपका रात का भोजन बना सकता है आपको हेल्दी।

3. कैलोरी

अगर आप फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं तो आपको रात के समय सिर्फ 450 से 500 कैलोरी तक के फूड ही खाने चाहिए। अगर आप अपनी बॉडी पर वर्क कर रहे हैं और वजन भी नियंत्रित कर रहे हैं तो आप 550 कैलोरी तक खा सकते हैं।

4. कार्ब्स

डिनर में अधिकत्तर कार्ब्स खाएं। डिनर का 45 से 55 फीसदी हिस्सा कार्ब्स फूड्स से भरपूर होना चाहिए। यानी 50 से 75 ग्राम कार्ब्स। आप रात में कार्बोहाड्रेट खाने से घबराएं नहीं। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि रात में कार्ब्स खाने से वजन बढ़ जाता है।

■  चेहरे के गड्ढे भरने के 5 आसान उपाय और इलाज 

5. ऊर्जा बनाए रखने के लिए कार्ब्स जरूरी

लेकिन आप कार्ब्स की कम कैलोरी लेंगे तो आप फिट रहेंगे क्योंकि शरीर की ऊर्जा बनाए रखने के लिए कार्ब्स भी जरूरी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी रात में खाने के बाद मिठाई और चिप्स की ललक को कम करना है तो डिनर में कार्ब्स का होना बहुत जरूरी है।

6. प्रोटीन

फिट रहने के लिए रात के खाने में 20 से 25 फीसदी प्रोटीन युक्त फूड शामिल होना चाहिए। यानी 25 से 35 ग्राम प्रोटीन का सेवन रात में जरूर करें। प्रोटीन के सेवन से मांसपेशियों को मजबूत बनाएं रखने में मदद मिलती है और रात में मांसपेशियों के पुनर्निर्माण में प्रोटीन मददगार है।

7. डिनर में प्रोटीन इसलिए जरूरी

डिनर में प्रोटीन होने से आपको खाने के बाद संतुष्टि मिलती है और दोबारा कुछ ओर खाने का मन नहीं करता।

8. फैट

लोगों का मानना है कि फैट फ्री खाना खाना चाहिए लेकिन शरीर को मजबूत बनाने और त्वचा की देखभाल के लिए फैटी फूड खाना भी बेहद जरूरी है। रात के भोज में आप 15 से 25 ग्राम फैट यानी आपकी कुल कैलोरी का 30 से 35 फीसदी हिस्सा फैटी फूड को दे सकते हैं।

■  पैर के अंगूठे में काला धागा बांधने से ये बीमारी जड़ से ख़त्म हो जाती है, महिलाओं के लिए ये वरदान है

9. फैटी फूड ना लें

फैटी फूड में बीफ या चीज़ जैसी चीजों को शामिल करने के बजाय आपको ऑलिव ऑयल, तिल का तेल, नारियल तेल, एवोकैडो, ऑलिव्स, नट्स और सीड्स को शामिल करना चाहिए।

10. फाइबर

फिट रहने के लिए दिनभर में 25 ग्राम फाइबर फूड खाना जरूरी है। ऐसे में रात के समय कम से कम 8 ग्राम फाइबर फूड अपने खाने में शामिल करें। फाइबर युक्त फूड कार्बोहाइड्रेट्स फूड्स में भी शामिल होते हैं जैसे साबुत अनाज, बींस, फलों का एक छोटा टुकड़ा, एवोकैडो, नट्स और सीड्स को शामिल किया जा सकता है।

11. शुगर

डिनर में चार ग्राम या एक चम्मच टेबलस्पून शुगर को शामिल करें। शुगर के तौर पर सॉस ली जा सकती है।

12. इस समय पर करें भोजन

आदर्श रूप से रात का खाना शाम के 3.30 स्नैक्स के दो से तीन घंटे बाद हो जाना चाहिए। अगर आप काम के बाद एक्सरसाइज प्लान कर रहे हैं तो स्नैक्स 4.30 तक ले लें। फिर 5.30 बजे आप व्यायाम करें और 7.30 बजे तक डिनर कर लें। आप जितनी जल्दी डिनर करेंगे आपके लिए उतना ही फायदा है।

13. ध्यान रखने योग्य बातें

खाने के दौरान छोटी प्लेट का इस्तेमाल करें। शुरूआत में कम खाना ही लें। भूख से एक रोटी कम ही खाएंगे तो अच्छा है। डिनर का समय निर्धारित करेंगे तो बेहतर है। ताजा खाना खाने की कोशिश करें।

  खुजली और फोड़ा-फुंसी को जड़ से मिटाने के लिए मात्र एक ग्लास ही काफी है

NO COMMENTS

Leave a Reply