1 रात में पाएं पिंपल की समस्या से छुटकारा, साथ ही पाएं सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन

0
1841

आजकल बढ़ते पॉल्यूशन के चलते ‘पिंपल’ की प्रॉब्लम तो आम हो गई है। लोग चाहे कितने ही सुंदर क्यों न हों, एक छोटा सा ‘पिंपल’ उनकी खूबसूरती में दाग की तरह लगने लगता है। चाहे लड़की हो या लड़का हर कोई आजकल ‘पिंपल’ की प्रॉब्लम से परेशान है। चेहरे पर निकलने वाले ‘पिंपल’ से लडकें-लड़कियों को कॉलेज तक मिस करना पड़ता है क्योंकि वो अपना ‘पिंपल’ वाला चेहरा कॉलेज फ्रेंड्स के सामने नहीं ले जा सकते हैं। इतना ही नहीं ‘पिंपल’ ने आजकल लोगों को इतना ज्यादा परेशान कर रखा है कि कुछ लोगों को अपने चेहरे से नफरत सी होने लगती है। कहीं शादी में जाना हो या कहीं घूमने जाना हो, ‘पिंपल’ वाले चेहरे के साथ 10 बार सोचना पड़ता है। ऐसे लोगों को परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिनसे आप एक रात में ही ‘पिंपल’ की प्रॉब्लम को काफी हद कम कर सकते हैं।

■   हर तरह के घाव जल्दी भरने के 5 आसान उपाय और देसी नुस्खे

केले का छिलका

केले के छिलके भी पिंपल को कम करने में हेल्प करते हैं इसके लिए केले के छिलकों को चेहरे पर गोल-गोल घुमाएं। छिलके में मौजूद पार्टिकल्स चेहरे पर लग जाएंगे। चेहरे को 30 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। फिर मुंह धो लें। ऐसा करने के बाद चेहरा दमक उठेगा।

हेल्थ से जुड़ी सारी जानकारियां जानने के लिए तुरंत हमारी एप्प इंस्टॉल करें। हमारी एप को इंस्टॉल करने के लिए नीले रंग के लिंक पर क्लिक करें –

http://bit.ly/ayurvedamapp

आइस थैरेपी

जिन लोगों के चेहरे पर बड़े-बड़े पिम्पल हों या उन्हें इमरजेंसी कहीं जाना हो, तो उन लोगों को रात में सोने से पहले बर्फ को पिंपल की जगह पर हल्‍के हाथों से घिसें। आइस घिसने से पिंपल के इर्द-गिर्द मौजूद गंदगी और तेल हट जाता है। इससे स्किन साफ होने के साथ-साथ रात में सूजन उतर जाती है और सुबह पिंपल दबा हुआ दिखता है।

संतरे के छिलके

कहते हैं कि संतरे के छिलकों में विटामिन सी होता है, जो कि पिंपल की प्रॉब्लम को दूर करता है। चेहरे को गुनगुने पानी से धोने के बाद पिंपल पर संतरे के छिलके मलें। फिर चेहरे को धो दें।

■   शरीर के इस पॉइंट पर आइस क्यूब रखने से मिलता है इन रोगों से हमेशा के लिए छुटकारा

सफेद टूथपेस्ट

पिंपल से परेशान रहने वाले लोगों को पिंपल पर सफेद टूथपेस्ट लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ देना चाहिए। इससे सूजन कम होगी और पिंपल जल्दी ठीक होगा। इससे सुबह आप आसानी से वहां जा सकते हैं, जहां जाना चाहते हैं।

टमाटर

जिन लोगों को पिंपल की प्रॉब्लम हो, उन्हें टाइम टू टाइम टमाटर के रस को चेहरे पर लगाना चाहिए। हर तीन से चार दिनों में एक बार टमाटर के रस को 1 घंटे के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरा धो दें। चेहरे से डैमेज त्वचा हट जाएगी और पिंपपल भी काफी हद तक कम होने लगेंगे।

■   रोजाना इसे पीने से 36 की कमर रातों-रात 25 की हो जाएगी, लड़कियां जरूर पढ़ें

स्टीम ट्रीटमेंट

पिंपल को दूर करने के लिए स्टीम ट्रीटमेंट काफी फायदेमंद है, जो कि स्किन के लिए लाभदायक है। इससे स्किन साफ और मुलायम रहती है। जिन लोगों की स्किन साफ़ रहती है, उन्हें जल्दी पिंपल दोबारा नहीं होते।

सेब का सिरका

पिंपल को दूर करने में सेब का सिरका काफी हेल्प करता है यह पिंपल हटाने में एक जड़ी-बूटी की तरह है। सेब के सिरके को रूई से पानी में मिलाकर मुंह पर पिंपल वाली जगह पर लगाएं। उसके कुछ समय बाद चेहरा धो दें। इससे स्किन में निखार आ जाएगा।

हेल्थ से जुड़ी सारी जानकारियां जानने के लिए तुरंत हमारी एप्प इंस्टॉल करें। हमारी एप को इंस्टॉल करने के लिए नीले रंग के लिंक पर क्लिक करें –

http://bit.ly/ayurvedamapp

लहसुन

लहसुन में कई तरह के एंटीफंगल, एंटीवायरल, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह चोट हो या घाव, दोनों को भरने में कारगर है। इसी वजह से लहसुन पिंपल में भी काफी फायदेमंद है। लहसुन को 5 से 7 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धो दें। इससे पिंपल जल्द खत्म हो जाएंगे।

■   खाली पेट लहसुन खाने से शरीर के साथ जो हुआ, जानकर हैरान हो जाएंगे

Leave a Reply