रोज सुबह खाली पेट इसका 1 चम्मच खालो, चुस्ती फुर्ती,स्फूर्ति तेजी चमक बढ़कर,42 की उम्र में 22 का जोश

0
73190
kharbooj

गर्मीयों का मौसम आते ही आपको बाजार में कई प्रकार के रसीले और स्‍वादिष्‍ट फल देखने मिल जाएगें। इन्‍हीं फलों में खरबूजे भी शामिल हैं। यह बहुत ही स्‍वादिष्‍ट और रसदार फल होता है। इस फल का सेवन करने से आपके शरीर में पानी की कमी को रोका जा सकता है जिससे यह आपको हाइड्रेट करता है। इसके अलावा खरबूजे के बीजों का सेवन करने भी आपके लिए बहुत ही लाभकारी होता है क्‍योंकि इसमें फाइबर की उच्‍च मात्रा होती है। खरबूजे के बीज के फायदे इसमें मौजूद विटामिन ए के कारण भी होते हैं जो हमारी आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन अधिकांश लोग खरबूजे के बीज के फायदे नहीं जानते हैं और इन्‍हें कचरे में फेंक देते हैं। लेकिन जब आप खरबूजे के बीज के फायदे जान लेगें तो ऐसा नहीं करेगें। आइए जाने खरबूजे की गिरी के फायदे और औषधीय लाभ क्‍या हैं।

खरबूजे के बीज को खाने के तरीके

खरबूजे के बीज को मेवे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसे हलवे या मिठाई में डाल सकते हैं। खरबूजे का बीज ऐसे भी खाया जा सकता है। इसके अलावा अपनी सलाद में, सब्जी में भी आप आसानी से खरबूजे के बीज को मिलाकर उसे खा सकते हैं।

खरबूजे के बीज के फायदे

प्रोटीन की उच्च मात्रा

खरबूजे के बीज में उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ये मात्रा 3.6 प्रतिशत है। इतनी ही प्रोटीन की मात्रा सोया में भी पाई जाती है। इसलिए खरबूजे के बीज को खाना गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है। ये आपके शरीर की प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा करते हैं।

विटामिन से भरपूर

गर्मियों के दूसरे फलों से तुलना करने पर मालूम चलता है कि खरबूजे में अधिक विटामिन ए, सी और ई होते हैं। खरबूजे के साथ-साथ उसके बीज के अंदर भी ये तीनों विटामिन काफी उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। इस तरह से यदि आप खरबूजे का सेवन करते हैं तो आपकी आंखों का स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा क्योंकि ये विटामिन आंखों के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं।

हेल्थ से जुड़ी सारी जानकारियां जानने के लिए तुरंत हमारी एप्प इंस्टॉल करें। हमारी एप को इंस्टॉल करने के लिए नीले रंग के लिंक पर क्लिक करें –

http://bit.ly/ayurvedamapp

डायबिटीज में फायदा

अगर आप या आपके घर का कोई सदस्य डायबिटीज की समस्या का सामना कर रहा है तो खरबूजा खाने के बाद आपको उसके बीज को सुखाकर जरूर रख लेना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि खरबूजे के बीज टाइप 2 डायबिटीज में बहुत फायदा पहुंचाते हैं। अगर नियमित रूप से इन्हें खाया जाएगा तो इस बीमारी को होने से रोका जा सकता है।

दिल की सेहत का साथी

दिल को दुरुस्त रखने में ओमेगा-3 फैटी एसिड की काफी अहम भूमिका होती है। ओमेगा-3 फैटी एसिड शाकाहारी लोगों को मिलना काफी मुश्किल होता है क्योंकि मछली के अलावा ये काफी कम चीजों में पाया जाता है। लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं और ये पोषक तत्व पाना चाहते हैं तो आप खरबूजे के बीज भी खा सकते हैं। जी हां, खरबूजे के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये पोषक तत्व आपके दिल का खयाल रखता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो खरबूजे के बीज इसके लिए आदर्श जरिया हो सकता है। इसमें काफी कम मात्रा में सोडियम पाया जाता है। साथ ही यह फैट और कोलेस्ट्रोल से भी मुक्त होता है। वहीं इससे काफी कम कैलोरी मिलती है।

पाचन के लिए बहुत अच्छा

खरबूजे के बीज के सेवन से शौच की समस्या भी दूर होती है। अगर आप पाचन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो खरबूजे के बीज खाइए। इससे शौच की समस्या दूर हो जाएगी। इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स पेट की एसीडीटी को खत्म करते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया दुरुस्त रहती है।

Leave a Reply