दूध कब बन जाता है जहर

1
1521
milk benefits

दूध | Milk

आज हम आपको एक ऐसी चीज़ के बारे में जानकारी देने जा रही हैं। जो आप में से अधिकतर लोगों के घर में इस्तेमाल की जाती होगी। आज हम आपको जानकारी देने वाले हैं। दूध के बारे में आखिर कैसे और कब बन जाता है दूध जहर। यह बात आप में से काफी कम लोग ही जानते होंगे कि दूध भी जहर बन जाता है। हमने अक्सर यही सुना होगा कि दूध से हमें कई प्रकार के फायदे होते हैं।

जैसे दूध हमे केल्सियम देता है जिसे हमारी हड्डियां मजबूत होती है। हम सभी जानते हैं कि दूध पीने से सेहत में कितना निखार आता है लेकिन गर्म दूध पीने से हमें क्‍या लाभ पहुंचता है, ये बहुत कम लोगो को पता है। इसलिए दूध पीनी बहुत ही आवश्यक है। लेकिन कुछ ही लोगों को ये बात पता है कि दूध पीने का भी एक समय होता है। जिससे आपको पूरा फायदा मिले।

लेकिन अभी आप जान लीजिए कि दूध के साथ क्या-क्या लेने पर दूध जहर बन जाता है। यह चीजे बहुत ही मायने रखती है। आज हम आपको कुछ खाद्य पदार्थों के बारें में बता रहे है। जिनको कभी भी दूध के साथ नहीं लेना चाहिए। इससे आपको काफी परेशानियों का सामना न करना पडेगा। जानिए ऐसी कौन सी 10 चीजे है जो दूध के साथ नहीं खानी चाहिए। और साथ ही जानिए दूध पीने के फ़ायदे भी, दूध से बढ़कर उतम पेय पदार्थ कोई दूसरा नही हैं, दूध में पाया जाने वाला कैल्शियम और विटामिन डी न केवल हड्डीयों के लिए बल्कि पूरी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता हैं।

दूध का नाम सुनते ही कई लोगों की नाक-भौं सिकुड़ जाती है, पर यदि उन्‍हें दूध के फायदों के बारे में पता चल जाए तो वे इसे कभी पीना नहीं छोड़ेंगे। आइए जानते है दूध के इन दोनो पहलुओं के बारे में…

दूध का सेवन इन 10 चीज़ों के साथ ज़हर का काम करती है

मछली 

अक्सर आपने सुना होगा कि मछली खाने से हमारी त्वचा को काफी फायदा पहुंचता है और हमारी त्वचा में चमक आती है। लेकिन आपको बता दें कि मछली खाने के बाद दूध पीने से स्किन पर सफेद सफेद दाग आने शुरू हो जाते हैं।

प्याज 

प्याज खाने के बाद दूध पीने से हमारे शरीर में कई प्रकार की समस्या आ सकती है। जैसे हमें खुजली दाद व अन्य प्रकार की समस्या हो सकती है। इसलिए कभी भी प्याज खाने के बाद दूध का सेवन ना करें।

उड़द दाल 

कभी भी उडद की दाल खा रहे हो तो उसके साथ दूध न लें। इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी बीमारी हो सकती है।

तिल

दूध को तिल के साथ कभी न पिएं। इससे आपको प्य संबंधी समस्यी हो सकती है।

निम्बू 

कभी भी दूध और निम्बू को एक साथ नहीं लेना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर गलत असर पड सकता हैं।

दही 

दही तो दूध से ही दही बना होता है। यह तो आप सभी जानते हैं लेकिन आपको बता दें कि दही खाने के बाद भी दूध नहीं पीना चाहिए। क्योंकि दही खाने के बाद यदि हम दूध पीते हैं तो हमारे पेट में गैस संबंधित समस्या हो सकती है। हम आपके लिए सेहत संबंधित खबरे लाते रहते हैं यदि आपको हमारी यह खबर अच्छी लगी हो तो हमें फॉलो करना ना भूले।

मूली और जामुन 

अगर आप मूली, जामुन आदि ले रहे हैतो दूध का सेवन कतई न करें। इससे आपको त्वचा संबंधी बीमारी हो सकती है। साथ ही शरीर पर बुरा प्रभाव पडता है।

हेल्थ से जुड़ी सारी जानकारियां जानने के लिए तुरंत हमारी एप्प इंस्टॉल करें। हमारी एप को इंस्टॉल करने के लिए नीले रंग के लिंक पर क्लिक करें –

http://bit.ly/ayurvedamapp

करेला और नमक

कभी भी दूध के साथ करेला या फिर नमक का सेवन न करें। ये आपको लाभ पंहुचाने के बजाए नुकसान पंहुचा देगा। जिससे कि आपको शारीरिक परेशानी हो सकती है।

दूध पीने के फायदे

Benefits of Drink Milk

शरीर को एक्टिव बनाये रखता हैं 

दूध में अमीनो एसिड ट्रिप्टोफान पाया जाता है जो कि दूध गर्म होने तथा स्‍टार्च वाले फूड के साथ पीने से दिमाग में घुस जाता है। मगर ठंडे दूध में प्रोटीन होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाता और और आप पुरे दिन एक्टिव रहते हैं। 7 दिन लगातार ठंडा दूध पिने से आपको आपने शरीर में फर्क महसूस होने लगेगा। और बेहतरीन परिणाम के लिए इसका सेवन लगातार 1 महीने तक करना चाहिए।

भूख मिटाने में सहायक 

ठंडा दूध भूख को मिटाने में बहुत सहायक हैं खाना खाने के बाद अगर आपको बार बार भूख लगती है तो, आप ठंडा दूध पी सकते हैं। दूध का टेस्ट बढ़ाना हैं तो ठंडे दूध में ओट्स मिला कर भी खा सकते हैं।

शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता हैं 

ठंडा दूध शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता हैं क्यूंकि ठंडे दूध में एलेक्‍ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को डीहाइड्रेशन होने से रोकते हैं। अगर दिन में दो गिलास ठंडा दूध पिया जाये तो शरीर हमेशा हाइड्रेट बना रहेगा। 7 दिन लगातार ठंडा दूध पिने से आपको आपने शरीर में फर्क महसूस होने लगेगा

पाचन तंत्र

ठंडे दूध को पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त बना रहता हैं यह शरीर में गैस को बनाने से रोकता हैं जिससे कि खाना पचाने के लिये आसानी होती है। यह फैट, घी या तेल को आराम से पचा सकता है। 7 दिन लगातार ठंडा दूध पिने से आपको आपने शरीर में फर्क महसूस होने लगेगा। और बेहतरीन परिणाम के लिए इसका सेवन लगातार 1 महीने तक करना चाहिए।

हडि्डयों में कैल्शियम की पूर्ति 

हर रोज गर्म दूध पीने से हमारे दांत और हडि्डयां मजबूत बनती हैं और हड्डीयों में कैल्शियम की पूर्ति होती है।

प्रोटीन का खजाना 

दिन की शुरूआत में एक गिलास गर्म दूध पीने से शरीर दिनभर ऊर्जावान बना रहता है और इसके साथ ही ये मांसपेशियों के विकास के लिए भी बहुत जरूरी है।

कब्ज की समस्या

दूध पाचन के लिए बोहत ही फायदेमंद होता है। जिन्हें कब्ज की समस्या है वो गर्म दूध को दवा के तौर पर अपना सकते हैं।

थकावट दूर करता है

अगर आप काम करने के दौरान बहुत जल्दी ही थक जाते हैं तो आपको गर्म दूध पीना शुरू कर देना चाहिए। इसे खासतौर पर बच्चों को हर रोज दूध पीने के लिए दिया जाना चाहिए।

गले के लिए फायदेमंद

अगर आपके गले में तकलीफ है तो दूध के कप में चुटकीभर कालीमिर्च भी मिला सकते हैं। दूध का सेवन करने से गला भी अच्छा रहता है।

तनाव दूर करें 

अगर आप को किसी बात की कोई तनाव हा तो आप ऎसे में हल्का गर्म दूध पीए। दूध पीने से दिनभर का तनाव कम हो जाता है और आप राहत महसूस करेंगे।

अच्छी नींद आती है 

रात को सोने से पहले हल्का गर्म दूध पीने से नींद अच्छी और भरपूर आती है।

पूरक आहार के रूप में काम करे 

ऐसे लोग जो कैंसर से पीडित हैं या फिर जिनके दांत कमजोर हैं और खाने को ठीक से चबा कर नहीं खा पाते, उन्हें गरम दूध पीने से लाभ पहुंचता है। दूध एक ऐसा आहार है जो शरीर में सभी आहारों की कमी को पूरा करता है।

शरीर में पानी की कमी पूरी करे

गरम दूध शरीर को पूरी तरह से रिचार्ज करता है। अगर आप जिम से सीधे एक्सरसाइज कर के आते हैं तो गरम दूध जरुर पियें। इससे शरीर में एलेक्ट्रोलाइट की कमी पूरी होगी और शरीर तुरंत हाइड्रेट हेागा।

कृपया ध्यान दे

दूध में मिठास के लिए चीनी न डालें, मीठा दूध कफ कारक होता है। चीनी मिलाकर पीने से कैल्शियम नष्ट होता है। अगर मीठे की जरूरत हो, तो शहद, मुनक्का या मिश्री डालें।

Leave a Reply