facial-yoga

दही ऐसा प्राकृतिक सौंदर्य साधन है जो न सिर्फ स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभदायक है बल्कि हमारे त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। दही त्वचा पर मॉश्चराइजर का काम करता है यानी त्वचा की नमी लौटाता है और त्वचा को मुलायम बनाता है। दरअसल, दही में मौजूद लेक्टिक एसिड त्वचा पर फेशियल मास्क की तरह काम करता है और त्वचा के भीतरी छिपी गंदगी को बाहर करता है। कॉस्मेटिक से जहां आपको कुछ समय के लिए ही चेहरे को रंगत मिलेगी वहीँ लंबे समय तक बढ़ती उम्र को छिपाने और चेहरे पर निखार लाने के लिए नियमित रूप से दही का लेप चेहरे पर लगाना चाहिए।

वैसे दही को आप किस चीज़ के साथ मिला कर लागते हैं इसका भी असर आपकी त्वचा पर दिखाई देगा। हर तरह की त्वचा के लिए दही का उपयोग उसी के प्रकार से किया जाता है। आज बोल्ड स्काई ने दही से बने कुछ फेसपैक की लिस्ट बनायीं है जिन्हें आप आसानी से घर पर भी बना सकती हैं। यही नहीं इससे आपकी त्वचा तो खूबसूरत होगी ही साथ ही यह फेस पैक आपकी जेब पर भी भरी नहीं पड़ेंगें।

नोट: किसी फेस पैक को चहरे पर लगाने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर कर लें।

नुस्खा

तैयार के लिए विधि :

1 चम्मच नारियल के दूध में 1 चम्मच दही को अच्छे से मिलाएं। अब इसे अपने पूरे चहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए सूखने दें फिर पानी से धो दें। इसे रोज़ लगाएं जब तक आपकी टाइट ना हो हो जायें।

चेहरे की अन्य समस्याओं के लिए दही का प्रयोग

दही और खीरा डलनेस के लिए

तैयार करने की विधि :

1 चम्मच खीरा पेस्ट में 1 चम्मच दही मिलाएं। अब इसे हलके हाथों से अपने चहरे पर लगाएं। 15 मिनट के लिए इसे सूखने दें फिर गुनगुने पानी से धो दें। इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।

हेल्थ से जुड़ी सारी जानकारियां जानने के लिए तुरंत हमारी एप्प इंस्टॉल करें। हमारी एप को इंस्टॉल करने के लिए नीले रंग के लिंक पर क्लिक करें –

http://bit.ly/ayurvedamapp

दही और राइस फ्लोर मुँहासे के लिए

तैयार करने की विधि :

1 चम्मच दही उसमें 1/2 चम्मच शहद मिलाएं। इसके अपने चहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें फिर गुनगुने पानी से धो दें। इसे हफ्ते में एक बार लगाएं। आपकी त्वचा पर मुँहासे कम होने लगेंगे।

दही और नींबू का रस ऑयली त्वचा के लिए

तैयार करने की विधि :

1 चम्मच नींबू के रस के साथ 1 चम्मच दही मिलाएं। इसे अपने चहरे पर अच्छे से लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठन्डे पानी से धो दें। इसे अपने चहरे पर हफ्ते में एक बार लगाएं।

ग्राम फ्लौर के साथ दही दाग के लिए

तैयार करने की विधि :

1 चम्मच दही के साथ ½ चम्मच ग्राम फ्लौर मिलाएं। इसे अपने पूरे चहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गीली तौलिया से पोच दें। इसे हफ्ते में एक बार लगाएं। इससे आपके त्वचा के दाग धब्बे साफ़ होने लगेंगे।

एलोवेरा जेल और दही रूखी त्वचा के लिए 

तैयार करने की विधि :

एलोवेरा जेल 2 चम्मच और 1 चम्मच दही इसे अच्छे से मिलाएं और चहरे और गलें पर लगाएं ,10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे नार्मल पानी से धो दें। इसे हफ्ते में 3-4 बार लगाएं।

दही और अलसी के बीज झाइयों के लिए

तैयार करने की विधि :

अलसी के बीज की 6-7 घंटों के लिए पानी सोक करके रख दें। अब इसका अच्छे से पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाने के बाद इसमें 2 चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छे से चहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब पानी से धो दें। झाइयों से छुटकारा पाने के लिए इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।

डार्क स्पॉट के लिए दही और हल्दी पाउडर

तैयार करने की विधि :

1 चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी पाउडर को मिलाकर एक पैक बनाएं। अब इससे अच्छे से अपने चहरे पर मसाज करें। फिर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद पानी से धो दें। डार्क स्पॉट को अच्छे से मिटाने के लिए इसे हफ्ते में एक बार लगाएं।

ब्लैकहैड्स के लिए ओटमील के साथ दही

तैयार करने की विधि :

1 चम्मच पकाई हुई ओटमील में 1 चम्मच दही को मिलाएं। इसे पूरे चहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें और 20 मिनट के लिए सूखने दें। फिर इसे पानी से धो दें। ब्लैकहैड्स को हटाने के लिए इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।

एग वाइट के साथ दही जवां त्वचा के लिए

तैयार करने की विधि :

एग वाइट के साथ 1 चम्मच दही मिलाएं। इसे पूरे चहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। फिर इसे पानी से धो दें। इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें और जवां त्वचा पाएं।

इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेलू नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।
Previous articleये 1 आसान तरीका आपका कमर दर्द, साइटिका, दबी नस, स्लिप डिस्क, जोड़ों का दर्द हमेशा के लिए ठीक कर देगा
Next articleकिशमिश पानी के फायदे – Raisin Water Health Benefits In Hindi

Leave a Reply