Home Uncategorized सबसे कम समान और आसान तरीके से 15मिनट में हलवांई जैसी बेसन...

सबसे कम समान और आसान तरीके से 15मिनट में हलवांई जैसी बेसन की बर्फी Besan ki Barfi Recipe

0
92
besan ki barfi

त्यौहार का समय आ रहा है और हमारे घर पे पूजा का माहौल होगा | तो ऐसे में घर में मिठाइयां तो बनती ही है | इसीलिए आज मैं आपके लिए स्पेशल मिठाई की रेसिपी ले कर जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते है | आज मैं आपको बताउंगी की बेसन की बर्फी कैसे बनाते है? बेसन की बर्फी को बनाना बहुत ही आसान है और आप इसे 20 मिनट के अंदर बना सकते है | बेसन की बर्फी को आप पार्टी के लिए या फिर आप पूजा में भी इसका इस्तेमाल कर सकते है | तो चलिए देखते है की इसे कैसे बनाते है और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चीझों की जरुरत है….

सामग्री

घी(ghee)- 150 ग्राम
चीनी(Sugar)- 100 ग्राम
बेसन(gram flour)- 100 ग्राम
इलाइची(Cardamom powder)- 1/4 चम्मच
पिस्ता(Crushed Pistachio)- 5-6

बर्फी बनाने की विधि

1.सबसे पहले एक प्लेट ले ले और उसपे बटर पेपर डाल दे और उसके ऊपर थोड़ा सा घी का लपे लगा दे |

2. अब गैस पे पैन रखे और उसमे चीनी डालकर थोड़ा सा पानी डाल दे, और उसे 5 मिनट तक पकाये |

3. जब चाशनी कुछ ऐसा हो जाये तो उसे गैस से उतार दे |

4. अब गैस पे दूसरी कढ़ाई रखे और उसमे घी को डालकर गरम करे |

5. फिर उसमे बेसन को डाल दे और उसे धीमी आंच पे 5-7 मिनट तक भुने |

6. जैसे जैसे बेसन भुनेगा, उसमेसे तेल छोड़ने लगेगा, फिर उसमे इलाइची पाउडर को डाल दे |

7. फिर उसमे चासनी को डालते जाये और उसे मिलाये |

8. जब चासनी अच्छे से मिल जाये तो गैस को बन कर दे |

9. फिर उसे बटर पेपर पे डाल दे और उसे चारो तरफ से चिकना कर दे |

10. फिर उसके ऊपर पिस्ता को डाल दे और उसे हल्का हल्का दबा दे, और उसे कुछ देर ठंढा होने के लिए छोड़ दे |

11. जब बर्फी हल्का हल्का गरम ही रहे तो उसे पीस में काट ले |

12. और हमारी बेसन की बर्फी बन कर तैयार है |

महत्वपूर्ण सुझाव:-

चाशनी को एक तार होने तक पकाये |

बेसन को धीमी आंच पे भुने ताकि वो जले नहीं |

गरम चाशनी ही बेसन में डाले |

NO COMMENTS

Leave a Reply