फेफड़ों में बलगम बढ़ाते हैं ये आहार, जानें क्यों जरूरी है बलगम का कम होना और कैसे निकालें इसे बाहर

0
9167
कफ निकालने के उपाय balgam ka ilaj in hindi

बलगम एक लिसलिसा गाढ़ा पदार्थ होता है, जो फेफड़ों में पाया जाता है। शरीर में बलगम इसलिए बनता है ताकि ये बलगम आपके फेफड़ों में धूल कणों और बैक्टीरिया को जमने से बचाए और श्वसन तंत्र (रेस्पिरेटरी सिस्टम) की रक्षा करे। अगर किसी व्यक्ति के शरीर में बलगम बढ़ जाता है, तो उसे कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। बढ़े हुए बलगम के कारण मरीज को सांस लेने में परेशानी होती है। इसके साथ ही लगातार खांसी और नाक बहने की भी समस्या होती है। इसलिए शरीर में बलगम का बढ़ना सही नहीं है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस भी सबसे पहले इसी रेस्पिरेटरी सिस्मट पर हमला करता है, जिससे शरीर में बलगम बढ़ने लगता है। यही कारण है कि कोरोना वायरस के मरीजों में भी खांसी, सांस लेने में तकलीफ और नाक बहने के लक्षण देखे जाते हैं।

कुछ ऐसे आहार हैं जो शरीर में बलगम (म्यूकस) की मात्रा को बढ़ाते हैं। इनके ज्यादा सेवन से बलगम बढ़ेगा, तो व्यक्ति के कोरोना वायरस की चपेट में आने का खतरा भी बढ़ेगा। इसलिए एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कोरोना वायरस के खतरों को देखते हुए आपको इन फूड्स का सेवन कम करना चाहिए, ताकि बलगम न बढ़े और आपका शरीर वायरस से लड़ने के लिए तैयार रहे।

1. फल और सब्जियां

वैसे तो सभी फलों और सब्जियों में प्राकृतिक रूप से पोषक तत्व पाए जाते हैं और ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। मगर इनमें से कुछ चीजों का सीमित मात्रा में सेवन करना ठीक रहता है। आमतौर पर आलू, पत्ता गोभी, केला, मक्का और कॉर्न से बने दूसरे प्रोडक्ट्स आपके फेफड़ों में म्यूकस यानी बलगम को बढ़ा सकते हैं।

2. ब्रेकफास्ट के आहार

इसी तरह ब्रेकफास्ट में खाए जाने वाले कुछ आहार जैसे- ब्रेड, पास्ता, सीरियल्स, अंडे, योगर्ट, मक्खन (बटर), चीज़ और आइसक्रीम के ज्यादा सेवन से भी फेफड़ों में बलगम बढ़ता है। इसलिए इनका सेवन भी आपको कम मात्रा में करना चाहिए।

3. पेय पदार्थ 

कुछ पेय पदार्थ भी बलगम बढ़ाने के लिहाज से आपके लिए खतरनाक हो सकते हैं। आमतौर पर चाय, कॉफी, सोडा और शराब का सेवन आपके शरीर के लिए ज्यादा मात्रा में घातक माना जाता है। ये सभी पेय पदार्थ बलगम की मात्रा भी बढ़ाते हैं और शरीर की इम्यूनिटी घटाते हैं।

4. अन्य आहार

इन सभी चीजों के अलावा भी कई आहार हैं, जो आपका बलगम बढ़ा सकते हैं। इनमें लाल मांस (Red Meat), मीठी चीजें (sugary desserts) और सोयाबीन से बने प्रोडक्ट्स (soy products) आदि शामिल हैं।

क्या खाएं जिससे बलगम कम बने?

ऊपर बताई गई चीजों का सेवन छोड़ना चाहें तो छोड़ दें या कम खाना चाहें तो कम खाएं। इससे आपके शरीर में बलगम बढ़ने का खतरा कम होगा। लेकिन कुछ ऐसे आहार भी हैं, जो शरीर में बढ़े हुए बलगम को कम करने का कम करते हैं। इसलिए इन चीजों का सेवन आपको ज्यादा करना शुरू कर देना चाहिए।

1. फल और सब्जियां

विटामिन सी से भरपूर सभी खट्टे फल आपके शरीर में बलगम घटाते हैं और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। इसलिए आपको संतरा, मौसमी, नींबू, स्ट्ऱॉबेरी, बेरीज आदि का सेवन खूब करना चाहिए। इसके अलावा हरी सब्जियां, पत्ते वाली सब्जियां, टमाटर आदि का सेवन भी खूब करें क्योंकि इनमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो बंद श्वसन नली को खोलने का काम करते हैं।

2. खूब पानी पिएं

इन चीजों के सेवन के अलावा म्यूकस (बलगम) को बढ़ने से रोकने का सबसे आसान, सबसे ज्यादा कारगर और सबसे किफायती तरीका यह है कि आप खूब पानी पीजिए। पानी आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इसके साथ ही बलगम को भी तरल बनाकर धीरे-धीरे अलग-अलग रास्तों से शरीर से बाहर करता रहता है। पानी पीने की आदत आपके पूरे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है।

Leave a Reply