शरीर में सूजन किसी भी वजह से हो और कैसी भी हो, इन घरेलु उपायों से पाएं कुछ ही दिन में छुटकारा

2
5234

शरीर में सूजन का सामना कभी न कभी हर किसी को करना पड़ जाता है। स्थिति अधिक गंभीर होने पर इससे असहजता होती है, दर्द होता है और कई बार शर्मिंदगी भी। बहुत अधिक नमक के सेवन के अलावा शरीर में पोटैशियम की कमी सूजन की वजह हो सकते हैं।

■  जाने रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ काली मिर्च का सेवन से हमारे शरीर में होता है क्या चमत्कार

किसी बीमारी की वजह से भी शरीर में सूजन हो सकती है। दिल की बीमारी में सूजन जांघों और हाथों पर होती है। लीवर की समस्या में सूजन पेट पर होती है। गुर्दे की बीमारी में सूजन चेहरे पर होती है। इसके अलावा महिलाओं के मासिक धर्म की समस्या में मुंह या हाथ और पैरों पर सूजन होती है।

  • शरीर में आई हुई सूजन को दूर करने का सबसे आसान तथा सर्वश्रेष्ठ उपाय है, अधिक मात्रा में पानी पीना। आपके शरीर का सही रूप से जलीकरण होने के लिए प्रतिदिन कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना अति आवश्यक है। क्योंकि पानी अधिक मात्रा में पीने से आपका शरीर युवा होने लगता है। तथा शरीर में ऑक्सीजन तथा रक्त की भी अधिक मात्रा में आपूर्ति होने लगती है। हमारे शरीर को ज्यादा पानी पीने की वजह से एक प्राकृतिक रूप से चिकित्सा प्राप्त होती है। तथा सूजन कम करने में लाभ मिलता है
  • एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी का चूर्ण और पिसी हुई मिश्री को घोलकर रोज पीने से सूजन कुछ दिनों में खत्म हो जाती है।
  • मक्खन में काली मिर्च के चूर्ण को डालकर अच्छे से मिलाकर खाते रहने से थोड़े ही दिनों में बच्चों की सूजन खत्म हो जाती है।
■  चम्मच से करें अपना हेल्थ चेकप और 1 मिनट में जानें अपने स्वास्थ्य के बारे में
  • एक लीटर पानी में एक कप जौं को उबाल लें और फिर इसे ठंडा करके पीते रहने से सूजन घटने लगती है। इस उपाय को भी नियमित रूप से करें।
  • एक गिलास पानी में दो चम्मच गाजर के बीजों को आंच में उबालें। और फिर इसे ठंडा करके पीएं। इस उपाय को रोज करने से सूजन बहुत ही तेजी से खत्म हो जाती है।
  • 350 ग्राम सरसों के तेल में 120 ग्राम लाल मिर्च के चूर्ण को मिलाकर इसे अांच पर गर्म करें। और उबलने के बाद इसे छान लें और सूजन वाली जगह पर इसका लेप लगाएं। एैसा करने से सूजन ठीक हो जाती है।
  • 400 ग्राम पानी में 200 ग्राम कच्चे आलू को काटकर आंच में उबालें और इससे सूजन पर सेंक करें। आलू के टुकड़ों का लेप करने से सूजन जल्दी उतर जाती है।
  • पुराने गुड के साथ दस ग्राम सौंठ को मिलाकर खाते रहने से कुछ ही दिनों में सूजन की समस्या ठीक हो जाती है।
  • तरबूज के बीजों को छाया में सुखा लें और इन्हें पीस लें। और एक कप पानी में तीन चम्मच तरबूज के घिसे बीजों को मिलाकर एक घंटे के लिए भिगो लें और फिर इसे छानकर पीते रहने से सूजन कम होकर उतर जाती है। इसका सेवन दिन मे चार बार करें। आपको जल्दी फायदा मिलेगा।
  • नमक को गर्म पानी में डालकर सूजन वाली जगह पर कपड़े से सिकाई करने से सूजन ठीक हो जाती है।
  • जीरा और चीनी को बराबर मात्रा में पीसकर दिन में तीन बार एक चम्मच फंकी को लेते रहने से थोड़े ही दिनों में सूजन खत्म हो जाएगी।
■  तेज पत्ता को जलाने से होते हैं ये चमत्कारिक लाभ, सेहत के लिए नहीं है किसी वरदान से कम
  • अनानास का सेवन करने के बाद दूध पीते रहने से सूजन खत्म होने के साथ उतर भी जाती है। लेकिन यह उपाय आपको लंबे समय तक करना होगा।
  • गोबर के उपले को जलाकर बने चूर्ण का लेप तेल के साथ मिलाकर सूजन वाली जगह पर लगाने से सूजन ठीक हो जाती है।
  • पानी के साथ 1/4 चम्मच पिसी हुई हल्दी की फांक लेने से सूजन की समस्या कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगी।
  • अंजीर के रस के साथ जौ को बारीक पिसें आटे को मिलाकर पीते रहने से सूजन आसानी से दूर हो जाती है
  • पानी में गेहूं के दानों को उबाल लें और इस पानी से सूजन वाली जगह को धोने से कुछ ही दिनों में सूजन उतर जाती है।
  • खजूर और केला भी सूजन को खत्म करते हैं। इसलिए खजूर और केला नियमित खाते रहने से थोड़े ही दिनों में सूजन उतर जाती है।

कृपया ध्यान दे :

सूजन कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। यदि आप इन आयुवेर्दिक उपचारों को नियमित करते हो तो आप सूजन की समस्या से आसानी से बच सकते हो।

■  किसी भी बिमारी का रामबाण इलाज है यह तेल ! इस तेल में छुपे हैं अनेक फायदे

Leave a Reply