Home बीमारियां दंत स्वास्थ्य भयंकर से भयंकर दांत का दर्द और दांत कीड़ा बाहर निकालो Teeth...

भयंकर से भयंकर दांत का दर्द और दांत कीड़ा बाहर निकालो Teeth pain relief remedy

3
126710

दांतो में कीड़ा लगना एक ऐसी समस्या है जो किसी भी उम्र में किसी भी स्त्री या पुरुष के हो सकती है। जिसका मुख्य कारण दांतो की ठीक से देखभाल और साफ़-सफाई न करना है। दांतो में कीड़ा लग जाने के कारण बहुत दर्द होता है जिसको सहन कर पाना हर किसी के लिए संभव नहीं है। ऐसे में इस दर्द से छुटकारा पाना उतना ही महत्वपूर्ण हो जाता है जितना की प्रतिदिन भोजन का सेवन करना। क्योंकि ये दर्द आपके दांतो की जड़ो में होता है जिसके कारण उनमे सूजन आदि की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए जितना जल्दी हो सके इस समस्या का इलाज करवाना चाहिए। ऐसे तो कई इलाज है जिनकी मदद से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है लेकिन इनका प्रयोग केवल डॉक्टर की सलाह से करना ही फायदेमंद रहता है।

■  इन वजहों से होता है कमर दर्द, इसको जड़ से ख़त्म करने का सबसे आसान घरेलु उपाय

इसके अतिरिक्त और भी कई उपाय है जिनकी मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। ये उपाय पूरी तरह सुरक्षित है जिनके कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है। तो आइये जानते है दांतो से कीड़ा भगाने के घरेलु उपचार !! यदि आपका शरीर सेंसिटिव है तो कृपया इनका प्रयोग डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।

दांतो से कीड़े हटाने के घरेलु उपचार

यहां हम कुछ घरेलु उपाय बताने जा रहे है जिनकी मदद से आपके कीड़े वाले दांत में दर्द नहीं होगा और अन्य दांतो में इस समस्या के होने का खतरा भी कम होगा। क्योकि ये समस्या एक दांत से दूसरे दांत में बहुत जल्दी फैलती है जिसके कारण अन्य दांतो को भी नुकसान होता है।

हल्दी और नमक

पिसी हुई हल्दी और नमक को सरसों के तेल में मिला लें | इसे प्रतिदिन 2 – 3 बार दांतों पर मंजन की तरह मलने से दांतों के कीड़े मर जाते हैं |

प्याज खाने से ख़त्म होगे दाँत के बैक्टीरिया

प्याज का प्रयोग अक्सर दांतो के दर्द को ठीक करने के लिए किया जाता है। लेकिन इसका प्रयोग दाँत के कीड़ो की समस्या को समाप्त करने के लिए भी किया जा सकता है। क्योकि प्याज को दांतो के लिए एक अच्छा उपाय माना जाता है। इसका प्रयोग करने से आपके दांतो मे होने वाली तकलीफ़ भी खत्म होंगी। क्योकि प्याज को एक प्रकार की प्राकृतिक औषधि माना जाता है जिसमे दाँत के दर्द को ठीक करने के गुण होते है। इसलिए यदि आपके दांतो मे भी ये समस्या है तो प्याज का प्रयोग करके देखे आपको लाभ अवश्य मिलेगा। इसके लिए प्याज काटकर उसके टुकड़ो को कीड़े वाले दांतो से चबाये। आप चाहे तो सलाद मे भी प्याज का प्रयोग करके दांतो के दर्द को खत्म कर सकते है।

  सोते समय कान में प्याज़ रखने से होते ये अद्भुत फ़ायदे, आप भी जानिए

बरगद (बड़) का दूध

कीड़े युक्त या सड़े हुए दांतों में बरगद (बड़) का दूध लगाने से कीड़े और पीड़ा दूर होती है |

फिटकरी

फिटकरी गर्म पानी में घोलकर प्रतिदिन कुल्ला करने से दांतों के कीड़े और बदबू ख़त्म हो जाती है|

दांतो के दर्द मे करे हींग का सेवन

यदि आपके दांतो मे किसी भी कारण से दर्द हो रहा है तो उसमे हींग का प्रयोग करने से दर्द मे राहत मिलती है। क्योकि हींग मे मौजूद तत्व दर्द उत्पन्न करने वाले विषाणुओ को समाप्त करते है और दर्द मे आराम देते है। आप इसका प्रयोग मौसमी के रस और नीबू के रस में डालकर कर सकते है। इससे दांतो को औषधि के साथ साथ अम्लीय पदार्थो का भी फायदा मिलेगा। इसके लिए जिस दाँत मे दर्द हो रहा है उसमे इन दोनो पदार्थो को रुई की मदद से लगाएँ। ऐसा करने से आपके दांतो का दर्द कुछ ही देर मे ठीक हो जाएगा।

हेल्थ से जुड़ी सारी जानकारियां जानने के लिए तुरंत हमारी एप्प इंस्टॉल करें और अपडेट करें अपना हेल्थ है। हमारी एप को इंस्टॉल करने के लिए नीले रंग के लिंक पर क्लिक करें –

http://bit.ly/ayurvedamapp

लौंग देगी दाँत के दर्द मे राहत

लौंग को दाँत के दर्द के लिए सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। इसके अलावा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भी लौंग का प्रयोग किया जाता है। लौंग मे कुछ विशेष गुण पाए जाते है जो बैक्टीरिया को समाप्त करने का काम करते है। दांतो मे दर्द एक प्रकार के बैक्टीरिया के कारण होता है जिन्हे खत्म करने का काम लौंग करती है। इसके लिए लौंग को अपने दांतो मे हो रहे दर्द वाले स्थान पर रखे। आप चाहे तो कीड़े वाले दाँत मे 1 लौंग रख सकते है। ऐसा करने से धीरे धीरे दांतो का दर्द कम होने लगेगा। इस प्रक्रिया में थोड़ा समय अवश्य लगेगा लेकिन फायदा बहुत होगा।

■  सेहत के लिए रामबाण है शहद और दालचीनी का नुस्खा, लेकिन प्रेग्नेंट औरतें रहें दूर

दालचीनी का तेल

दालचीनी का तेल रूई में भरकर पीड़ायुक्त दांत के गढ्ढे में रखकर दबा लें | इससे दांत के कीड़े नष्ट होते हैं और दर्द में शांति मिलती है |

लहसुन का प्रयोग है दांतो के कीड़ो का सही इलाज

जी हां, हमारे खाने को स्वादिष्ट बनाने वाला लहसुन का प्रयोग करने से भी हमारे दांतो के कीड़े की समस्या को नष्ट किया जा सकता है। क्योकि लहसुन मे Anti-Biotic गुण पाए जाते है जो मुँह की अशुद्धियो को समाप्त करने का कार्य करते है। इसके लिए 2-3 दिन तक रोज लहसुन की 2 कलियो को चबाये। ऐसा करने से दाँत दर्द मे राहत मिलेगी औट दांतो से जुड़ी अन्य समस्याएं भी नष्ट होंगी

दातुन

नीम, बबूल या अमरुद के पेड़ो की लकड़ियों से रोज सुबह दातुन (दतुअन) करने से दाँतों की सारी समस्याओं का नाश होता है ! अगर आपको रोज रोज इन पेड़ों की लकड़ियों के दातुन ताजी अवस्था में ना मिले तो कोई चिन्ता की बात नहीं है, आप महीने में एक बार किसी गाँव देहात में जाकर इन पेड़ो की छोटी छोटी महीन कई लकड़ियाँ तोड़ के लेते आईये और फिर रोज रात को उन लकड़ियों में से 4 – 5 इंच का टुकड़ा तोड़ लीजिये और उसे रात भर साफ़ पानी में भीगो दीजिये और सुबह उससे दातुन कर लीजिये ! इस तरह भी रोज दातुन करना हजार गुना बेहतर है, केमिकल वाले टूथ पेस्ट से ब्रश करने की तुलना में ! दातुन  धीरे धीरे करना चाहिए और हो सकता है शुरू शुर में दातुन  करने में गलती से मसूढ़े में चोट लग जाय पर धीरे धीरे इसकी आदत पड़ जाती है ! कुछ दिन बाद आप पाएंगे की आपके दांत आपके परचितों के दांत से ज्यादा मजबूत हो चुके हैं !

बर्फ देगी दाँत के दर्द मे राहत

दांतो के तेज़ दर्द मे बर्फ का प्रयोग भी किया जा सकता है। इससे दांतो को ठंडक मिलती है और दर्द मे राहत भी। क्योकि बर्फ दुखने वाली मांसपेशी को ठंडक देकर उसे शांत करने का काम करती है जिससे धीरे-धीरे दाँत का दर्द भी कम होने लगता है। इसके लिए बर्फ के एक टुकड़े (Ice Cube) को दर्द वाले स्थान पर लगाएँ। कुछ देर मे आपका दर्द ख़त्म हो जाएगा।

■  गले में टोन्सिल का घरेलू इलाज व दर्द के 10 देसी नुस्खे इन हिंदी

सरसों के तेल से नही होगा दांत मे दर्द

सरसों के तेल का प्रयोग अक्सर हमारे दांतो को सफेद करने के लिए किया जाता है लेकिन क्या आप जानते है की इसका प्रयोग दाँत के दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए रोज सुबह अपने दांतो को सरसो के तेल और नमक के मिश्रण से साफ़ करें। ऐसा करने से आपके दाँत सफेद भी होंगे और उनमे हो रही परेशानिया भी समाप्त होंगी।

जायफल

जायफल के तेल में थोड़ी सी रुई को भिगोकर उसका फाहा जिस दांत में कीड़े लगे हुए है. उस दांत पर रखने से दांतो के कीड़े मर जाएंगे, तथा दांतों के और ख़राब होने का भय भी नही होगा.

नीम के प्राकृतिक गुण मारेंगे दाँत के बैक्टीरिया को

सदियो से नीम के तने का प्रयोग दातुन के रूप में किया जाता आ रहा है क्योकि नीम मे कुछ विशेष तत्व पाए जाते है जो दांतो मे मौजूद कीटाणुओ को मारने का काम करते है। इन कीटाणुओ के कारण ही हमारे दाँत खराब हो जाते है और उनमे से बदबू आने लगती है। इसके लिए नीम के तने से रोज अपने दांतो को घिसे। ऐसा करने से दाँत से बदबू भी नही आएगी और उनमे दर्द भी नही होगा।

■  नीम का तेल है औषधीय गुणों से भरपूर, आपके सभी रोगों को करके नाश, दे लंबी आयु की सौगात

(नोट – दांत अगर पूरी तरह से सड़ चुका हो तो उसे निकलवा देना ही बेहतर है)

इसके अतिरिक्त निम्न बातो का ध्यान रखकर भी आप अपने दांतो से जुड़ी समस्याओ को ख़त्म कर सकते है:-

  • रोजाना ब्रश करें।
  • दांतो की ठीक प्रकार से सफाई करें।
  • दांतो के लिए अच्छे टूथपेस्ट का प्रयोग करें।
  • दांतो को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है इसलिए अपने खाने मे प्रोटीन और कैल्शियम युक्त भोजन को सम्मिलित अवश्य करें।
  • टमाटर के अधिक सेवन से दाँत मजबूत होते है

    हमारे यूट्यूब चैनल को SUBSCRIBE करने के लिए लाल रंग के लिंक पर क्लिक करें –

    http://bit.ly/30t2sCS

  सिर्फ 2 रूपए में दूर करे कैल्शियम की कमी, जिससे शरीर फौलाद बन जायेगा, जरूर पढ़े और शेयर करे
  • तेज़ दर्द मे नमक के पानी से गरारे करने से फायदा मिलता है।
  • अत्यधिक मीठे पदार्थो का सेवन न करें।
  • आम के Fresh पत्तो को चबाये। दांत के दर्द मे राहत मिलेगी।
  • हल्दी और भूनी हुई फिटकरी के पाउडर का मंजन करने से दाँत दर्द मे राहत मिलती है।
■  हल्दी को हल्के मत लेना, इसके चमत्कारी गुणो के आगे ये 30 रोग घुटने टेक देते है, बस उपयोग करने का तरिका पता होना चाहिए

3 COMMENTS

Leave a Reply