Home फल चिकित्सा सेब खाने का सही समय क्या है?

सेब खाने का सही समय क्या है?

0
978
apple to increase eyesight

सेब अत्यंत लाभदायक फलों में से एक माना जाता है। सेब के सेहत पर अनेकों फायदे होते हैं लेकिन इसके सेवन का सबसे उचित समय क्या होता है इसकी जानकारी बहुत ही आवश्यक होती है। इस लेख में हम चर्चा करेंगे कि सेब खाने का सही समय क्या है?

रोज़ के खानपान के साथ यदि हम सेब के सेवन को भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें इसके कई लाभ हो सकते हैं। लेकिन, यदि इन्हें सही समय पर नहीं लिया गया तो सेब खाने के नुकसान भी होंगे, जो सेहत के लिए हानिकारक साबित होंगे।

कई शोधों से यह पता चला है कि सेब खाने के लाभ या नुकसान का निर्णय उसके सेवन के समय से निर्धारित होता है।

सेब खाने का सबसे सही समय (best time to eat apple in hindi)

1. खाली पेट खाएं सेब (apple on empty stomach in hindi)

सेब खाने का सर्वाधिक लाभ सुबह इसे खाली पेट लेने से होता है। इससे आपका शरीर सेब में पाये जाने वाले सारे पोषक तत्वों को पूर्णत: इस्तेमाल कर लेता है। सेब में पोषण की कमी नहीं होती है लेकिन ये पोषण तभी उपयोग में लाये जा सकते हैं जब इसका सेवन उचित समय पर किया जाये।

खाली पेट सेब खाने के फायदे हैं, क्योंकि इससे आपके शरीर में ऊर्जा पहुँचती है। सुबह के समय आप दूध और सेब खा सकते हैं।

2. भोजन के बाद या नाश्ते के बाद (apple after meal in hindi)

भोजन के बाद यदि सेब का सेवन किया जाये तो ये अत्यधिक लाभदायक हो सकता है क्योंकि इससे भरपूर मात्रा में कैलोरीज़ और मिनरल्स मिलते हैं आप इनको खाने के साथ भी खा सकते हैं।

दो समय के भोजन के बीच भोजन भूख लगने पर भी सेब खाने के लिए सबसे अच्छा समय है क्योंकि यह समय होता है जब पाचन प्रक्रिया को जकड़ने के लिए विभिन्न एंजाइमों को सीक्रीट किया जाता है। सेब में मौजूद चीनी आसानी से शरीर में घुल जाती है और शरीर को अधिकतम पोषक तत्व, और मिनरल्स प्रदान करता है। भोजन के बीच फल खाने से वजन भी कम हो जाता है।

3. सोते समय कभी न करें सेब का सेवन (apple before sleep in hindi)

कई शोधों में यह साबित हुआ है कि सोने से पहले सेब का सेवन करना अत्यंत हानिकारक होता है। इससे हमारी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और कई तरह के रोग हमें घेर लेते हैं। ये शरीर में इंसुलिन और शक्कर की मात्रा को बढ़ा देता है जिससे आपको नींद नही आती है और आपके नींद के चक्र का नियंत्रण बिगड़ जाता है।

इसलिए यह आवश्यक है कि आप ये याद रखें कि सोने से पहले सेब का सेवन न करें। इसके अतिरिक्त याद रखें कि आप सोने से लगभग 2 घंटे पहले रात्रिभोजन कर लें।

4. खाने के तुरंत पहले या तुरंत बाद (apple before or after meal in hindi)

खाने के तुरंत पहले या तुरंत बाद कभी भी सेब न खाएं क्योंकि यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। खाना खाने के और सेब खाने के बीच में कम से कम 30 मिनट का अंतराल होना चाहिए। इससे आपके शरीर का संतुलन बना रहता है।

खाने के तुरन्त पहले या तुरंत बाद सेब का सेवन करने से आपका खाना पूर्णतः पकता नही है और इस कारण उसमें मौजूद पोषक तत्व भी हमारे शरीर को नही मिल पाते हैं।

इसके अलावा चिकित्सकों के अनुसार यदि आप मधुमेह से पीड़ित हैं तो खाना खाने से पहले सेब खाने के लिए कम से कम 2 घंटे इंतजार करें और खाना खाने के पहले कम से कम 1 घंटे का इंतजार अवश्य करें।

ऐसे में सबसे अच्छा सेब खाने का तरीका है कि इसे खाने के 30 मिनट के बाद खाया जाए।

source

सेव खाने के गुण फायदे एवम लाभ

एनिमिया बीमारी दूर करता है / Remove Anemia Disease

एनीमिया में शरीर में खून की कमी हो जाती है| इसमें खून नहीं बनता और हीमोग्लोबिन भी कम हो जाता है जिससे खून को लाल रंग मिलता है| सेव में आयरन होता है जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है| अगर आप रोज सेव नहीं खा सकते है तो कुछ दिन तक रोज खाएं आपके शरीर में आयरन की कमी दूर होगी और एनीमिया रोग दूर होगा|

कोलेस्ट्रोल कम करता है / Reduce Cholestrol

सेव में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है| ये फाइबर पेट में जाकर fat से मिलता है और कोलेस्ट्रोल को कम करता है|

कैंसर के खतरे को कम करता है / Reduce Risk of Developing Cancer

सेव में मौजूद तत्व पेट, स्तन कैंसर होने से रोकते है| ये व्यक्ति के शरीर में मोजूद कोशिकाएं को कैंसर से लड़ने की ताकत देते है|

सफ़ेद और मजबूत दांत / white and healthy teeth

सेव आपके ब्रश की जगह नहीं ले सकता है लेकिन इसे चबा चबा कर खाने से आपके दाँतों को सफेदी मिलती है| ऐसा करने से मुंह में बैक्टीरिया नहीं होते और उनसे जुडी कोई बीमारी भी नहीं होती है|

डायाबटीज control 

अगर आप रोज एप्पल खाते है तो आपको 28% कम चांस है डायाबटीज होने के| इसमें मोजूद तत्व शरीर में गुलुकोस की कमी पुरे करते है जिससे आपको इन्सुलिन लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी|

वजन संतुलित रखे / Maintain weight

मोटापा बहुत सी बीमारी की जड़ होता है और इसे कम करना हमारे लिए बहुत बड़ा सर दर्द होता है| वजन कम करने वालों के मन में हमेशा यह चलता रहता है कि वो क्या खा सकते और क्या नहीं, किस प्रकार अपनी भूख को शांत करें यही सोचते है| सेव में फाइबर अधिक होता है जिससे वजन नहीं बढ़ता है|

अल्जाइमर बीमारी से बचाए / Avoid Alzheimer

अल्जाइमर मष्तिष्क से जुडी बीमारी है| एक शोध में पाया गया है कि रोज सेव का जूस पीने से अल्जाइमर बीमारी से हमेशा बचा जा सकता है| सेव मष्तिष्क की कोशिकाओं की रक्षा करता है जिससे अल्जाइमर जैसे रोग नहीं होते है|

पाचन सही रखे / Maintain digest system 

पाचन के लिए सेव बहुत अच्छा है| अगर हमारा पाचन तंत्र सही ढंग से काम ना करे तो समझो पूरा शरीर बीमार महसूस करता है| पाचन से ही शरीर के बाकि अंग अच्छे से काम करते है| सेव कहने से पाचन अच्छा होता है| सेव को छिलका सहित खाएं तो फायदा अधिक होगा|

प्रतिरक्षा प्रणाली को अच्छा रखे / Boost immune system

सेव खाने से इम्मुन सिस्टम अच्छे से काम करता है| कोई भी रोग जल्दी हमारे शरीर पर प्रभाव नहीं डालते है|

पेट मजबूत करे

आजकल का खानपान ऐसा हो गया है कि हमारा पेट बहुत जल्दी ख़राब हो जाता है| हम कई बार ऐसी जहरीली चीजें खा लेते है जो शरीर पर तुरंत तो असर नहीं करती लेकिन वो हमारे शरीर पर बुरा असर डालती है| सेव खाने से पेट की गन्दगी निकल जाती है और पेट मजबूत होता है|

पथरी(stone) से बचाए

गुर्दे में होने वाली पथरी को सेव खा कर रोका जा सकता है| रोज सेव खाने से शरीर में पथरी नहीं होती|

कब्ज / Loose motion 

loose motion और कब्ज दोनों ही हमारे पेट से जुड़े रोग है| सेव खाने से ये रोग दूर होते है क्यूंकि इसमें फाइबर अधिक है जिससे कब्ज जैसी शिकायत नहीं होती| छोटे बच्चों को loose motion होने पर सेव को पीस कर खिलाना चाहिए आराम मिलता है|

हड्डियाँ मजबूत करे 

सेव में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूती देता है|

चेहरा की खूबसूरती बढ़ाये 

सेव खाने से फेस के काले धब्बे दूर होते है फेस पर glow आता है और आप तंदरुस्त लगते है|

source

NO COMMENTS

Leave a Reply