पेट की गर्मी का इलाज के 10 रामबाण घरेलू उपाय और नुस्खे

0
17199

पेट की गर्मी का इलाज और घरेलू उपाय इन हिंदी

आज के दौर में हमारे खाने पीने की गलत आदतें और बदलते हुए मौसम के कारण जल्दी ही हम पेट के रोगों की चपेट में आ जाते है जैसे की पेट में तेजाब बनना, पेट मे गैस, कब्ज, एसिडिटी, आंतों, मसाने की गर्मी होना या लिवर की गर्मी और सूजन होना। पेट में गर्मी होने पर पेट में जलन, मरोड़, दर्द और ठीक से पेट साफ़ ना होना जैसे लक्षण दिखने लगते है। कुछ लोग पेट की गर्मी कम करने के लिए दवा से ट्रीटमेंट करते है पर आप बिना मेडिसिन लिए देसी आयुर्वेदिक नुस्खे और घरेलू उपचार से घर पर ही शरीर और पेट की गर्मी को दूर करने के उपाय कर सकते है।

■  शरीर का हर दर्द हो जायेगा गायब इस पेस्ट के प्रयोग से
आइये जाने ayurvedic treatment and natural home remedies (gharelu nuskhe) for pet ki garmi ka ilaj in hindi.

पेट में गर्मी होना तब परेशानी का सबब बनता है जब ना तो ठीक से इलाज करे और ना ही जरुरी परहेज। कुछ लोगों की ये आदत बन जाती है की शरीर मे कहीं भी तकलीफ होते ही झट से दवाई ले लेते है। बिना डॉक्टर की सलाह के बात बात पर दवा खाने से शरीर को नुकसान पहुँचता है। पेट मे गर्मी होने के कारण अक्सर गले और मुंह में छाले की समस्या होने लगती है जिस वजह से कुछ भी खाने पीने में तकलीफ होती है।

पेट की गर्मी के कारण : Causes

  • ज्यादा मसालेदार खाना
  • शाम होने के बाद ज्यादा खाना खाने से
  • दर्द दूर करने वाली दवा का जादा सेवन करना
  • पेट में तेजाब (एसिडिटी) बनने के कारण
  • धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन करना
बबूल की फली कही मिल जाए तो साथ ले आए क्यूँकि इसके फ़ायदे चमत्कार से कम नही

पेट में गर्मी के लक्षण : Symptoms

  • पेट में जलन होना
  • सीने में जलन महसूस होना
  • मुंह और गले में छाले पड़ना
  • शरीर पर छोटे छोटे लाल रंग के दाने निकलना

पेट की गर्मी का इलाज और घरेलू उपाय

Pet Ki Garmi Ka ilaj Aur Upay in Hindi

1. अरहर की दाल बारीक पीस कर इसे पीने से पेट के दर्द में आराम मिलता है और साथ ही इस उपाय से पेट की गर्मी दूर होती है।

2. एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच हल्दी पाउडर मिला कर इस पानी से गरारे करे। इस घरेलू नुस्खे को करने पर पेट की गर्मी से राहत मिलती है।

■  डॉक्टर भी मान गए इस उपाय के जादू को, सफ़ेद और झड़ते बालो के लिए रामबाण

3. पेट की गर्मी दूर करने के उपाय में थोड़ा काला नमक और निम्बू पानी मे मिला कर पिए। इससे पेट के रोग दूर होते है व पेट की अन्य समस्या से बचाव में मदद मिलती है।

4. लिवर की गर्मी होना पीलिया होने का प्रमुख कारण है, ऐसे में छाछ, नारियल पानी और गन्ने का जूस रामबाण इलाज है।

5. पेट की बीमारी ठीक करने व इससे बचने के लिए नीम काफी उपयोगी है। शरीर की गर्मी कम करने के लिए प्रतिदिन नीम का दातुन करना चाहिए।

6. पेट की गर्मी कैसे दूर करे में नींबू का रस गुनगुने पानी में मिला कर पिने से तुरंत आराम मिलने लगता है।

7. नारियल पानी हर रोज पीने से भी पेट की गर्मी से छुटकारा मिलता है।

8. गले की सूजन व पेट की गर्मी कम करने में गुड़ का पानी पीने से आराम मिलता है।

9. बबूल की छाल पीस कर इसे पानी में उबाल कर इससे कुल्ला करे। Baba ramdev के देसी नुस्खे से पेट की गर्मी के लक्षण कम होने लगते है।

10. शरीर की गर्मी कम करने और इससे बचने के लिए ठंडी चीज़ो का सेवन अधिक करे जैसे नारियल का पानी, शरबत, नींबू पानी और छाछ। शहद के सेवन से भी शरीर में ठंडक आती है।

■  लगातार 10 दिन तक सुबह ख़ाली पेट सिर्फ़ 1 चम्मच मेथीदाना का सेवन आपकी जिंदगी बदल देगा

पेट की गर्मी दूर करने के लिए क्या खाएं

◘  पेट की बीमारी का उपचार करने मे लस्सी और दही के सेवन करने से काफी आराम मिलता है। पेट की गर्मी को कम करने में भी लस्सी और दही फायदेमंद है। आप इन्हें अपने आहार में शामिल कर सकते है।

◘  पेट में गर्मी का इलाज करने के लिए हफ्ते मे 2 – 3 बार चने की दाल और दही का सेवन करे।

◘  थोड़ी सी चीनी और घी चावल मे मिला कर खाने से भी pet ki garmi कम करने में मदद मिलती है।

पेट की बीमारी से बचने के उपाय

◘  बाहर का फास्ट फुड और तेज मसालेदार खाने से परहेज करे।

◘  भोजन करने से 1 घंटा पूर्व 1 गिलास पानी पिए और भोजन करते समय व खाने के बाद आधे घंटे तक पानी ना पिए।

◘  सोने से पहले रात को तांबे के एक बर्तन में पानी भर कर रखे और खाली पेट सुबह इस बर्तन से पानी पिए।

◘  शराब व धूम्रपान के सेवन से दूर रहे।

◘  पानी ज्यादा पिए, इससे पाचन ठीक रहता है और साथ ही शरीर में जमा गंदगी भी बाहर निकलती है जिससे stomach problems नहीं होती।

◘  खाना हमेशा चबा चबा कर और सही समय पर खाना चाहिए।

◘  पेट की बिमारियों से बचने के लिए पानी हमेशा गुनगुना कर के ही पिए।

◘  बिना डॉक्टर की सलाह दर्द निवारक medicine का सेवन नहीं करना चाहिए।

◘  होम रेमेडीज करने के साथ साथ योग व एक्सरसाइज अपनी दिनचर्या में शामिल करे और जितना हो सके अपने दिन की शुरुआत एक्सरसाइज और योग से करे। इससे शरीर कई तरह के रोगों से दूर रहता है।

■  लगातार 7 दिनो तक रात को सोने से पहले थोड़ा सा गुड़ खाएं और देखें इसका कमाल

दोस्तों पेट की गर्मी का इलाज कैसे करे, Pet ki garmi ka ilaj aur upay in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास शरीर में आंतों, मसाने, पेट में गर्मी को दूर करने के उपाय देसी उपचार व घरेलू नुस्खे है तो हमारे साथ साँझा करे।

Leave a Reply