Home स्वास्थ्य सुबह दौड़ने से पहले खाइए नीम्बू और चना फिर होगा ये चमत्कारी...

सुबह दौड़ने से पहले खाइए नीम्बू और चना फिर होगा ये चमत्कारी फायदे

1
5523

निम्बू और चना खाने के फायदे इन हिंदी

सुबह सैर करने से और दौड़ने से शरीर उर्जावान तथा फिट बना रहता है. दौड़ को सबसे अच्छा व्यायाम माना गया है क्योंकि इससे शरीर के सभी अंगों का व्यायाम हो जाता है. फिर भी दौड़ने के बाद कुछ समय तक व्यायाम करना चाहिए. व्यायाम करने से मांसपेशियां मजबूत बनती है और शरीर के सारे थकान मिट जाते हैं।

सुबह की एक घंटे की सैर आपको अनेक रोगों से दूर रखता है। सुबह दौड़ने से मोटापा की समस्या ठीक होती है, कब्ज, डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, आँखों की समस्या, मानसिक तनाव और दिल से सम्बंधित रोग समाप्त हो जाते हैं. अगर सुबह दौड़ने से पहले कुछ फायदेमंद चीज खाते हैं तो उसका फायदा दुगुना हो जाता है. आइये जानते हैं दौड़ने से पहले क्या चीजें खा सकते हैं।

■  रोज़ सुबह 10 दिन अजवाइन का पानी पीने से क्या हो गया देखकर अचंभित रह जाओगे

सुबह दौड़ने से पहले खाइए ये चीज फिर होगा ये चमत्कारी फायदे

चना

सुबह उठकर दौड़ने से पहले 50 ग्राम अंकुरित चना खाना चाहिए, अगर अंकुरित चना नहीं है तो 50 ग्राम सूखे चना को रात को सोने पहले किसी बर्तन में रखकर पानी डालकर भीगो दें. अगर सुबह दौड़ने से पहले अंकुरित चना या भीगी चना खाते हैं तो यह बेहद ही फायदेमंद है। इससे शरीर को उर्जा मिलती है और दौड़ने के दौरान कम थकान महसूस होती है। अगर भीगे चना के साथ गुड़ खाया जाये तो इसका फायदा और बढ़ जाता है. भीगी चना और गुड़ खाने से कब्ज, शारीरिक कमजोरी जैसी कई बीमारियाँ दूर होती है।

नीम्बू पानी

दौड़ते वक्त शरीर से खूब पसीना बहता है और बहुत ही जल्द गला सूखने लगता है, इस स्थिति में हमें बार-बार पानी पीना पड़ता है. अगर दौड़ने से पहले एक गिलास नीम्बू पानी पीयें तो डीहाईड्रेशन यानि शरीर में पानी की कमी होने की समस्या नहीं होगी। इसके अलावा पाचन तंत्र मजबूत बनता है और बवासीर बीमारी से निजात पाया जा सकता है। सुबह नीम्बू पानी पीकर दौड़ने से हल्की बुखार, सिर दर्द और आँखों से सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलता है, इसके साथ-साथ नीम्बू में एंटीसेप्टिक गुण होने के कारण चेहरे की दाग-धब्बें और त्वचा सम्बन्धी रोगों से निजात मिलता है।

■  इसके टुकड़े 4 दिन नारियल के तेल में रखे, इसको बालों में लगा लिया तो बाल बुढ़ापे तक सफेद नहीं होंगे!!

इस तरह जब भी सुबह दौड़ने जाए तो भीगी चना या फिर नीम्बू पानी अवश्य पी लें और अगर घांस हो तो उसमें नंगे पैर चलने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपको कई शारीरिक लाभ होंगे।

1 COMMENT

Leave a Reply