Home बीमारियां कमजोर पाचन क्रिया ख़राब पाचन शक्ति ठीक करने के 5 आसान घरेलू उपाय और देसी...

ख़राब पाचन शक्ति ठीक करने के 5 आसान घरेलू उपाय और देसी नुस्खे

27
91365

ख़राब पाचन शक्ति ठीक करने के घरेलू उपाय और देसी नुस्खे इन हिंदी

स्वस्थ शरीर पाने लिए पाचन ठीक होना आवश्यक है। हम जो कुछ भी खाते है उसे पाचन तंत्र शरीर में पहुंचाता है। पाचन तंत्र भोजन को ऊर्जा में बदल कर शरीर को पोषण और शक्ति देता है और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है। पाचन क्रिया कमजोर हो जाने पर खाया पिया अछे से पचता नहीं और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिलते। खराब पाचन से शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है जिस कारण बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। अनहेल्थी लाइफस्टाइल और खाने पीने की बुरी आदतों का बुरा प्रभाव हमारे डाइजेशन पर पड़ता है। पाचन शक्ति मजबूत ना होने पर पेट में गैस, क़ब्ज़,अल्सर, मोटापा, दुबलापन, बदहज़मी, पेट और लिवर की बीमारियां होने का खतरा अधिक होता है, इसलिए जरुरी है की पाचन क्रिया ठीक करने के तरीके किये जाये।

■  गर्म दूध में गुड़ डालकर पीने के जबरदस्त फायदे, बड़े से बड़े रोग को करे ठीक
इस लेख में हम पढ़ेंगे पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय और देसी घरेलू नुस्खे, natural home remedies tips for good digestion in hindi.

पाचन क्रिया कमजोर होने के क्या कारण है

  • बेवक़्त खाना
  • नींद पूरी ना लेना
  • तनाव अधिक लेना
  • फास्ट फुड अधिक खाना
  • जल्दी जल्दी भोजन खाना
  • शारीरिक क्रिया कम होना
  • एक ही जगह कई घंटे लगातार बैठ कर काम करना।

पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय और देसी घरेलू नुस्खे

Home Remedies for Good Digestion in Hindi

1. एक छोटा टुकड़ा अदरक ले और इस पर नींबू का रस डाल कर चूसे, इस घरेलू नुस्खे से पाचन क्रिया बढ़ती है।

2. काला नमक, जीरा और अजवाइन बराबर मात्रा में ले और मिक्स करके इस मिश्रण का एक चम्मच पानी के ले।

3. अजवाइन के पानी से भी पाचन मजबूत होता है।

4. इलायची के बीजों को पीस कर चूर्ण बना ले और बराबर मात्रा में मिश्री मिला ले। तीन ग्राम मात्रा में ये देसी दवा दिन में दो से तीन बार खाए।

5. आँवले का पाउडर, भूना हुआ जीरा, सौंठ, सेंधा नमक, हींग और काली मिर्च मिलाकर इसकी छोटी छोटी वडी बनाकर सेवन करे। इस उपाय से पाचन शक्ति मजबूत होती है और इससे भूख भी बढ़ती है।

■  टॉन्सिल के लक्षण और कारण, जानें इसका पक्का और रामबाण घरेलु इलाज, 3 दिन में पाएं परमानेंट इलाज

पाचन शक्ति बढ़ाने के योग और एक्सरसाइज

नियमित रूप से एक्सरसाइज और योगा करके भी आप ख़राब पाचन की समस्याओं से निजात पा सकते है। अगर आप योगा नहीं कर सकते तो सुबह शाम सैर पर जाये। इसके इलावा साइकलिंग, तैराकी और दौड़ लगा सकते है। योगा में भी ऐसे कुछ आसान है जो पाचन क्रिया सुधरने में मदद करते है।

  • हलासन
  • धनुरासन
  • नौकासन
  • भुजंगासन
  • पश्चिमोत्तासन

इन आसनों को करने से पहले आप किसी योग गुरु की मदद से इन्हे सही तरीके से करने की जानकारी ले। इसके इलावा आप baba ramdev की योगा विडियो देख कर घर पर भी सिख सकते है।

  चाहे कितनी भी पुरानी खुजली क्यों ना हो, सिर्फ 1 घंटे में सफाया इस चमत्कारी घरेलु उपाय से, जरूर अपनाएँ और शेयर करे

पाचन क्रिया ठीक करने के उपाय

Pachan Kriya Theek Karne Ke Upay In Hindi

1. संतरे का रस पीने से पाचन क्रिया दरुस्त होती है।

2. अंकुरीत गेंहू, मूँग दाल और चने खाने से भी पाचन शक्ति ठीक रहती है।

3. तांबे के बर्तन में रखा पानी सुबह खाली पेट पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है।

4. विटामिन सी और फाइबर युक्त चीज़े खाने से डिजेस्शन की प्राब्लम से छुटकारा मिलता है।

5. पाचन क्रिया सुधारने के लिए सलाद अधिक खाए। सलाद में टमाटर, कला नमक और नींबू का प्रयोग करे।

6. पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए पानी अधिक पिए। खाना खाने से आधा घंटा पहले गुनगुना पानी पीने से पाचन मजबूत होता है।

7. पुदीने का प्रयोग पेट की कई बीमारियों के उपचार में होता है। रोजाना इसका सेवन करने से पेट की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

8. हरी सब्जियाँ पालक, मेथी पाचन सुधारने का अछा उपाय है, इनके सेवन से क़ब्ज़ का उपचार होता है और शरीर को ज़रूरी पोषण मिलता है।

9. मूली का सेवन पेट में गैस की समस्या में रामबाण इलाज है। मूली पर काला नमक लगाये और सलाद जैसे खाये। मूली की सब्जी और रस पिने से भी फायदा होता है। इसे रात को ना खाए।

10. खाने में फलों का इस्तेमाल अधिक करे। फलों में पपीता, अमरूद, अंजीर, संतरे और अनार खाए। इनमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है जिससे पाचन क्रिया ठीक होती है और पेट भी साफ़ रहता है।

■  कैसी भी हो खासी या फिर छाती पर कफ जम गया हो अपनाएं ये रामबाण उपाय, पूरी तरह सुरक्षित

पाचन क्रिया कैसे बढ़ाए टिप्स

लगातार कई घंटों तक एक ही जगह पर ना बैठे और अगर आपने काम की वजह से आपको एक ही जगह बैठना पड़ता है तो एक दो घंटे में पांच से दस मिनट का ब्रेक ले और कुछ कदम चले।

  • खाना चबा चबा कर खाए।
  • धूम्रपान, तंबाकू और शराब से दूर रहे।
  • तला हुआ और मसालेदार खाने से परहेज करे।
  • रात को देर से ना सोए, छह से आठ घंटे की नींद ले।
  • सुबह दोपहर और रात का भोजन सही समय पर करे।

गंभीर रोग होने पर और प्रेग्नेंट महिलाएं गर्भावस्था के दौरान किसी भी देसी नुस्खे और दवा के सेवन से पहले आयुर्वेदिक वैद या डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

  लगातार 7 दिन लहसुन और शहद का सेवन करने के फायदे जान हैरान रह जाएगे आप

दोस्तों पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय, Home Remedy for Good Digestion Tips in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट के जरिये बताये और अगर आपके पास पाचन क्रिया ठीक करने के तरीके और देसी नुस्खे है तो हमारे साथ शेयर करे।

27 COMMENTS

Leave a Reply