Home साग-सब्जी से चिकित्सा कच्चा लहसुन खाने से जो होता है जानकर पैरों तले जमीन खिसक...

कच्चा लहसुन खाने से जो होता है जानकर पैरों तले जमीन खिसक जाएगी Health Benefit of eating raw Garlic

21
75759

Subah Khali Pet Lahsun Khane Ke Fayde In Hindi

रोजाना खाली पेट थोड़ा सा कच्चा लहसुन खाने के, ये होते है जबरदस्त फायदे – लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसे खाने के अनेक हेल्दी फायदे भी हैं। आप सोच भी नहीं सकते कि लहसुन की एक कली कितने रोगों को खत्म कर सकती है। यह कई बीमारियों की रोकथाम और उपचार में प्रभावी है। कुछ भी खाने या पीने से पहले लहसुन खाने से ताकत बढ़ती है। यह एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। आयुर्वेद में लहसुन को जवान बनाए रखने वाली औषधि माना गया है। साथ ही, यह जोड़ों के दर्द की भी अचूक दवा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं लहसुन खाने से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में…..

■   चेहरा साफ करने व गोरा होने की 5 पतंजलि ब्यूटी क्रीम

लहसुन खाने का सही तरीका

लहसुन खाना जितना ज़रूरी है, उतना ही ज़रूरी है, लहसुन को सही तरीके से खाना। अब आप ये सोच रहे होंगे, कि लहसुन जैसे छोटे से चीज़ को सही तरीके से क्यों खाए और कैसे खाए? अब क्यों खाने चाहिये ये बात तो सभी को पता है। लेकिन कैसे खाना चाहिए, ये बात आपको आज हम बताते है।

सबसे पहले ये बात सुनिश्चित करें,कि आपको लहसुन किस प्रकार ग्रहण करना है। बहुत से लोग लहसुन को सीधे तरीके से नहीं खा पाते। उनके लिए ये ज़रूरी है, कि लहसुन के सप्प्लिमेंट्स लें। लहसुन के बस कुछ ही साइड इफेक्ट्स है, जैसे मुँह और तन की दुर्गन्ध।

अगर आपने कच्चे लहसुन की कलिया खाने का सोचा है, तो ये बात अवश्य ध्यान में रखें,कि दिन में बस दो ही कलिया खाए। किसी भी चीज़ का ज़्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। लहसुन की कलियों को खाने से पहले उसे छीलकर और मीट मैलेट से क्रश कर लें।

■   बाल सीधे करने के 10 आसान घरेलू तरीके

क्रश करने से लहसुन के सारे ज़रूरी कंपोनेंट्स एक्टिव हो जाते हैं। अगर आपको लहसुन के सप्प्लिमेंट्स लेने का मन है, तो एक चीज़ पर हमेसा ध्यान दे कि उसमे आललिने की मात्रा कितनी है। एक लहसुन की कली में 24-56mg आललिने की मात्रा होती है।

आपको इतनी मात्रा में लहसुन की सप्प्लिमेंट्स लेने है, ताकि दो कली जितना आललिने आपके शरीर में जाए।लहसुन का सेवन उतना ही आवश्यक है, जितना शरीर के लिए नमक। नियमित सेवन से तरह तरह के रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है।

अगर आपको कोई रोग नहीं है, तो इसके सेवन से कम से कम उन प्राणघाती रोगों से बचा जा सकता है। क्या पता इस बढ़ती जनसँख्या वाले प्रदूषित देश मे कौन सी बीमारी कब जकड़ ले? रोग होने के बाद डॉक्टर के चक्कर काटने से बेहतर है, कि पहले से उनकी रोकथाम में जुट जाना।

■   शहनाज हुसैन के ब्यूटी टिप्स और 5 घरेलु उपाय

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे

Health Benefits of Garlic Eating Daily in Hindi 

1. हाई बीपी से बचाए

कई लोगों का मानना है कि लहसुन खाने से हाइपरटेंशन के लक्षणों से आराम मिलता है। यह न केवल ब्लड सर्कुलेशन को नियमित करता है, बल्कि दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। साथ ही, लीवर और मूत्राशय को भी सुचारू रूप से काम करने में सहायक होता है।

2. डायरिया दूर करे

पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे डायरिया आदि के उपचार में भी लहसुन रामबाण का काम करता है। कुछ लोग तो यह दावा भी करते हैं कि लहसुन तंत्रिकाओं से संबंधित बीमारियों को दूर करने में बहुत लाभकारी होता है, लेकिन केवल तभी जब इसे खाली पेट खाया जाए।

3. भूख बढाए

यह डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करता है और भूख भी बढ़ाता है। जब भी आपको घबराहट होती है तो पेट में एसिड बनता है। लहसुन इस एसिड को बनने से रोकता है। यह तनाव को कम करने में भी सहायक होता है।

   चेचक के दाग हटाने के 10 आसान उपाय और घरेलू नुस्खे

4. वैकल्पिक उपचार

जब डिटॉक्सिफिकेशन की बात आती है तो वैकल्पिक उपचार के रूप में लहसुन बहुत प्रभावी होता है। लहसुन शरीर को सूक्ष्मजीवों और कीड़ों से बचाता है। अनेक तरह की बीमारियों जैसे डाइबिटीज़, ट्युफ्स, डिप्रेशन और कुछ प्रकार के कैंसर की रोकथाम में भी यह सहायक होता है।

5. श्वसन तंत्र को मजबूत बनाएं

लहसुन श्वसन तंत्र के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह अस्थमा, निमोनिया, ज़ुकाम, ब्रोंकाइटिस, पुरानी सर्दी, फेफड़ों में जमाव और कफ आदि की रोकथाम व उपचार में बहुत प्रभावशाली होता है।

6. ट्यूबरकुलोसिस में लाभकारी

ट्यूबरकुलोसिस (तपेदिक) में लहसुन पर आधारित इस उपचार को अपनाएं। एक दिन में लहसुन की एक पूरी गांठ खाएं। टी.बी में यह उपाय बहुत असरदार साबित होता है।

■   एनर्जी और स्टैमिना कैसे बढ़ाये 10 उपाय 

21 COMMENTS

Leave a Reply