Home स्वास्थ्य जलने और चोट के निशान हटाने के 10 आसान उपाय और नुस्खे

जलने और चोट के निशान हटाने के 10 आसान उपाय और नुस्खे

15
3995

चोट कटने जलने के निशान हटाने के उपाय इन हिंदी

घर में खाना बनाते वक़्त और घर के दूसरे काम करते समय त्वचा का काटना और जलना जैसी समस्या अक्सर परेशानी का कारण बनती है। त्वचा का आग के संपर्क में आना, गरम चाय और तेल गिरना कुछ ऐसे प्रमुख कारण है जिन के कारण स्किन बर्न की समस्या अधिक होती है। इसके इलावा चोट लगने से शरीर पर घाव हो जाता है जिसके ठीक होने के बाद उसके दाग रह जाते है। कुछ लोग चोट के निशान हटाने की क्रीम भी प्रयोग करते है पर हम घर पर भी कुछ घरेलू उपाय और देसी नुस्खे अपना कर जले हुए निशान मिटाने के उपाय कर सकते है।

■   डॉक्टर भी मान गए इस उपाय के जादू को, सफ़ेद और झड़ते बालो के लिए रामबाण
आये जाने जलने का निशान खत्म करने का तरीका, natural home remedies tips for skin burn treatment at home in hindi.

चोट, जलने के निशान और दाग अगर चेहरे पर हो जाये तो सुंदर चेहरा भी ख़राब दिखने लगता है। इसलिए जरुरी है की जलने कटने और चोट लगने पर तुरंत इसका इलाज किया जाये ताकि घाव को बढ़ने से रोका जाये और इसके ठीक होने पर निशान भी जल्दी खत्म हो जाये।

त्वचा जलने और निशान पड़ने के कारण

  • आग लगने से
  • करंट लगने से
  • धूप की तेज रोशनी से
  • गरम तेल के छींटे गिरने से
  • चाय या गरम पानी गिरने से
  • किसी मेडिसिन के साइड इफ़ेक्ट से भी स्किन बर्न प्राब्लम आती है
■   लगातार 10 दिन तक सुबह ख़ाली पेट सिर्फ़ 1 चम्मच मेथीदाना का सेवन आपकी जिंदगी बदल देगा

जलने के बाद क्या करे

जलने के तुरंत बाद ठंडा पानी जली हुई त्वचा पर डाले और ठंडे पानी में एक कपड़ा भिगो कर उसे जली त्वचा पर रख दे।
आलू काट कर उसका एक टुकड़ा जलने वाली त्वचा पर रख दे। आलू के इस्तेमाल से जलन कम होने लगती है और स्किन बर्न से आराम मिलने लगता है। जलने के फ़ौरन बाद इस उपाय को करने से त्वचा पर फफोले नहीं बनते।
जलन के दर्द से जल्दी आराम पाने के लिए दस मिनट के लिए जली हुई त्वचा को दूध में डूबा कर रखे।

जलने के निशान हटाने के उपाय और घरेलू नुस्खे

Skin Burn Treatment in Hindi

जलने के निशान को कैसे हटाये ये जानने से पहले ये जानना जरुरी है की त्वचा जलने के बाद जलन को कैसे कम करे। स्किन चाहे आग से जले या फिर कोई और वजह हो घरेलू नुस्खे अपना कर जलन कम करने के उपाय कर सकते है और घाव ठीक होने के बाद निशान से छुटकारा भी पा सकते है।

1. भाप, गरम पानी या चाय से जलने पर हुए घाव पर नींबू का रस और नारियल का तेल प्रयोग करने से जल्दी फायदा मिलता है। नींबू का रस और नारियल का तेल मिलाकर जले हुए पर लगाए। नारियल तेल स्किन इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है और नींबू रस घाव के निशान मिटाने में फायदा करता है।

2. एलोवेरा में जलन कम करने और निशान हटाने के गुण होते है। एलोवेरा के पत्ते को काट कर इसे जले हुए हिस्से पर लगाने से दर्द में आराम मिलने लगता है और साथ ही इससे जलने के दाग भी साफ़ होते है। आप चाहे तो एलोवेरा पत्ते की जगह एलोवेरा क्रीम भी प्रयोग कर सकते है।

3. केले का छिल्का जली हुई स्किन पर रगड़ने से जलने का निशान नहीं बनता ओर इस उपाय से जलन से भी जल्दी निजात मिलती है।

■   लगातार 7 दिनो तक रात को सोने से पहले थोड़ा सा गुड़ खाएं और देखें इसका कमाल

4. कई बार गरम गरम चाय, दूध या सूप पीने से मुंह जल जाता है जिससे मुंह में छाले निकल आते है। इसके इलाज के लिए बर्फ का टुकड़ा ले और चूसे। बर्फ को धो कर इस्तेमाल करे ताकि ये जीभ पर ना चिपके।

5. प्याज में सल्फर अधिक मात्रा में होता है जो जले हुए को ठीक कर के फोड़े फुंसी, छाले होने से रोकता है और इससे जलने का दर्द भी कम होता है। प्याज तोड़ कर इसका रस जली त्वचा पर प्रयोग करे।

6. दूध में प्रोटीन और वसा होती है जो जलने के उपचार में काफ़ी फायदेमंद है। हल्दी और दूध का पेस्ट बना कर जलने वाली जगह पर लगाने से राहत मिलती है और इस होम रेमेडी से जलने का निशान भी नहीं रहता।

7. त्वचा के जलने का उपचार बेकिंग सोडा से भी कर सकते है। जले पर इसे प्रयोग करने पर जलने के बाद फोड़ा नहीं निकलता, जलने का दर्द कम होता है और जलने का निशान भी साफ़ होता है।

8. थोड़ा सा पानी सिरका में मिला ले और एक कपडा इसमें डाल कर भिगो ले और इस कपडे को जली हुई जगह पर रखे। इस घरेलू इलाज को पांच से छह बार करने पर काफी आराम मिलता है।

9. शहद के प्रयोग से भी जले का ट्रीटमेंट कर सकते है। ये एक तरह से आयुर्वेदिक दवा है, जले हुए पर शहद का लेप लगाने से काफ़ी राहत मिलती है।

10. दांत साफ़ करने वाली टूथपेस्ट जली हुई सतह पर लगाने से भी जल्दी आराम मिलता है।

■   सफ़ेद बालों को इतना काला बनाएगा की खुद देखकर चकित रह जाओगे

चेहरे पर चोट के निशान हटाने के उपाय इन हिंदी

त्वचा के जलने पर अगर घाव छोटा है तो ये त्वचा की ऊपरी सतह को नुकसान पहुंचते है जिससे कई बार त्वचा लाल पड़ जाती है और हल्के फफोले निकल आते है। इन फफोलों का सही समय पर उपचार ना करे और अगर इन्हें फोड़ दे तो ये जख्म बन सकते है जो ठीक होने के बाद एक दाग छोड़ जाते है। आइये जाने चेहरे के निशान कैसे हटाए।

1. जलने और चोट के निशान मिटाने के लिए पुदीने की पत्तियों को पीस कर इसका रस भी प्रयोग कर सकते है। इस नुस्खे से जलन कम होती है और निशान भी साफ़ होते है।

2. चेहरे पर चोट के निशान और दाग हटाने के लिए रात को मेथी दाना पानी में भिगो कर रख दे और सुबह इसे पीस कर इसका लेप निशान पर लगाए फिर आधे घंटे बाद के बाद फेस धो ले।

3. मुलतानी मिट्टी, नींबू का रस और गुलाब जल मिला ले। अब चेहरे के निशान हटाने के लिए आयुर्वेदिक फेस पैक त्यार है, इसे चोट और जले के दाग पर लगाए और दस से पंद्रह मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो ले।

4. नींबू और टमाटर में विटामिन सी अधिक होता है जो स्किन की दाग और धब्बे हटाने में काफी उपयोगी है। नींबू का रस और टमाटर को मिलाकर इसका पेस्ट हर रोज लगाए और आधे घंटे बाद धो ले। इस देसी नुस्खे से चेहरे के निशान ख़तम होते है और चेहरे पर चमक आने लगती है। नींबू का रस और टमाटर का पेस्ट नेचुरल ब्लीच का काम करता है।

■   इसे लगाने से बाल कभी सफ़ेद नही होंगे, ये बालों को इतना घना बना देगा की कंगा भी आसानी से नही कर पाओगे, जिन्होंने आज़माया उन्होंने इसको लगाना छोड़ा नही

पुराने निशान कैसे हटाये

निशान पुराना हो जाये तो इसे साफ़ करने में समय अधिक लग सकता है और अगर उपाय करने के बाद भी चेहरे का पुराना दाग साफ़ ना हो तो स्किन के डॉक्टर से मिल कर सलाह ले।

1. निशान पर मुल्ली का रस लगाने से निशान साफ़ होने लगता है।

2. दूध में तिल और आँवले को पीस कर इसमें गुलाब जल की चार से पांच बूंदे मिलाए। अब इस लेप को सोने से पहले रात को जलने, चोट के पुराने निशान पर लगाए।

3. काली मसूर की दाल भुन ले और इसे पीस कर इसमें नारियल का तेल मिलाए और जलने के निशान पर लगाए। पुराने जले दाग हटाने के लिए लगातार कुछ दिन इस उपाय को करे।

इस लेख में बताये गए देसी उपचार आपकी जानकारी के लिए है इन्हें प्रयोग करने से पहले किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक की मदद से इन्हें करने का सही तरीका जरूर सीखे।

■   रोज सुबह पानी में मिलाकर पियें यह चीज़, खत्म हो जाएगी खून की कमी, एसिडिटी, डायबिटीज और जोड़ो का दर्द

दोस्तों जलने के निशान हटाने के उपाय, Skin Burn Treatment Home Remedies in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताये और अगर आपके पास चेहरे पर चोट के निशान हटाने के उपाय, टांकों के निशान दाग मिटाने के तरीके घरेलू नुस्खे या कोई देसी दवा है तो हमारे साथ साँझा करे।

15 COMMENTS

Leave a Reply