Home बीमारियां हिप्स और थाई कम करने के 5 आसान तरीके और घरेलू उपाय

हिप्स और थाई कम करने के 5 आसान तरीके और घरेलू उपाय

12
12736

हिप्स कम करने के उपाय और तरीके इन हिंदी

हिप्स और थाई पर फैट बढ़ने की समस्या ज्यादातर महिलाओं में होती है जिस कारण बॉडी की शेप ख़राब दिखने लगती है। अगर कमर, हिप और जांघ की चर्बी को कम करना चाहते है और वेट लॉस टिप्स अपनाना चाहते है तो इसका सबसे कारगर तरीका है कमर, पैरों और पेट का व्यायाम करे जिसके लिए एक्सरसाइज, योगा और एरोबिक्स करना फायदेमंद है। पतले होने के उपाय और घरेलू नुस्खे में आज हम हिप्स और थाई की चर्बी कम करने के टिप्स जानेंगे, thigh and hips (gharelu nuskhe upay) weight loss tips in hindi.

■  मेथी के पानी को खाली पेट पीने से आपके शरीर में होंगे ये चमत्कारिक बदलाव

Hips Fat कम करने का तरीका

जल्दी और अच्छे परिणाम पाने के लिए शारीरिक श्रम करने के साथ साथ एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाना भी ज़रूरी है जैसे समय पर खाना खाएं, खान पान की बुरी आदतें छोड़े और diet में पौष्टिक आहार ले।

दोस्तों इससे पहले हमने जाना योगा से पेट कैसे कम करे, मोटापा कम करने के घरेलू उपाय और चेहरे की चर्बी कम करने के तरीके। आज हम फिट और slim body के टिप्स हिंदी में पढ़ेंगे।

हिप्स कम करने के उपाय और घरेलू तरीके

Hips aur Thigh Kam Karne ke Tarike in Hindi

कमर व जांघों की चर्बी को कम करना 1 या 2 दिन का काम नहीं इसलिए अपने प्रयास निरंतर जारी रखे। अगर आप अकेले एक्सरसाइज, योग व अन्य घरेलू नुस्खे करने में सहज नहीं है तो परिवार के किसी सदस्य या किसी मित्र के साथ मिलकर करे।

1. स्क्वाट्स एक्सरसाइज – Squats Exercises

•  पतली कमर पाने के उपाय में स्क्वाट्स करने से काफी फायदा मिलता है। स्क्वाट्स करने से हिप्स और थाई की मसल्स को ताकत मिलती है और साथ ही फैट घटने लगता है जिससे हिप्स का साइज़ भी कम होने लगता है।

•  Squats करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों पर सीधे खड़े हो कर पैरों के बीच में 1 से डेढ़ फीट का फ़ासला बनाए।
अब अपने बाएं हाथ को दाहिनी ओर के कंधे पर और दांए हाथ को बाएं कंधे पर रखे इससे दोनों हाथों के बीच क्रॉस बन जाएगा।

•  इसके बाद आप अपने दोनों घुटने मोड़ते हुए कूल्हों को नीचे लाए और ऐसी पोजीशन बनाए जैसे की आप कुर्सी पर बैठे हो।

•  दो से तीन सेकंड इसी पोज़िशन में रहने के बाद सीधे खड़े हो जाए। इस exercise को करते वक़्त ध्यान रखे की आपकी कमर बिल्कुल सीधी होनी चाहिए।

•  एक सेट में इस एक्सरसाइज को 5 बार करे और कुल 3 सेट करे।

■  सुबह सुबह किशमिश का पानी पीने के अद्भुत फायदे

2. अप डाउन स्टेप – Ups and Downs

ये एक्सरसाइज करने के लिए डेढ़ फीट की हाइट का एक बेंच चाहिए। अब आप अपना एक पैर बेंच पर रखे फिर दूसरा पैर बिना नीचे रखे आप बेंच पर चढ़ जाए और 2 सेकंड तक एक ही पैर पर खड़े रहे फिर बेंच से नीचे उतर कर यही स्टेप दूसरे पैर से करे।

Hips kam karne ke tarike, कुछ लोग घर में सीढ़ियों पर एक ही सीढी पे तेजी से अप डाउन करते है, इससे भी कमर और कूल्हे की चर्बी घटाने में मदद मिलती है।

3. Forward aur Side Lunges से हिप्स कैसे कम करे

1. फॉरवर्ड और साइड लंजेस से भी कुल्हा और जांघ कम करने में मदद मिलती है। Forward Lunges एक्सरसाइज को करने के लिए दोनों legs पर सीधे खड़े हो कर एक पैर आगे निकाले, ध्यान रहे की अब दोनों पैरों के बीच 1 फीट का फासला होना चाहिए।

2. कमर सीधे रखते हुए अब अपने पैरों को नीचे झुकाए। इस पोजीशन में 3 से 5 सेकंड रहे फिर सीधे खड़े हो जाये और यही स्टेप अब दूसरे पैर को आगे की और ला कर करे।

3. एक सेट में इस एक्सरसाइज को 4 से 5 बार करे और इसके कुल 3 सेट करे।

4. पतली कमर पाने के लिए व हिप्स और थाई का फैट कम करने में Side Lunges की एक्सरसाइज करने से भी काफी फायदा मिलता है। इसमें पैर आगे की और निकालने की बजाय बाहर की और निकलना होता है।

5. दोनों पैरों पर सीधे खड़े हो जाये और एक पैर साइड से बाहर निकाले फिर दूसरे पैर का घुटना मोड़े।

6. इसी पोज़िशन में 3 से 5 सेकंड रहे फिर सीधे हो जाए। अब यही क्रिया दूसरे पैर से दोहराएं।

7. एक सेट में इसे 5 बार करे और कुल 3 सेट करे।

■  भुने हुए लहसुन खाएं और अपनी सेहत में चार चाँद लगाएं, 24 घंटे में पाएं ये चमत्कारिक लाभ

हिप्स कम करने के लिए एक्सरसाइज

Hips Kam Karne ki Exercise

स्लिम बॉडी पाने के लिए ऊपर बताई हुई एक्सरसाइज करने के इलावा आप कुछ और एक्सरसाइज भी कर सकते है जिनसे कुल्हा और जांघ की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। अगर आप ज्यादा समय नहीं दे पाए तो भी इन सबके लिए हफ्ते में 1 से 2 दिन जरूर निकाले।

साइकिलिंग – Cycling
दौड़ लगाना – Running
जॉगिंग – Jogging
स्विम्मिंग – Swimming
रस्सा कूदना – Rope Skipping

हिप्स कम करने के घरेलू उपाय और नुस्खे

•  एक्सरसाइज, योगा और अन्य physical workout के इलावा आप जांघों और हिप्स की चर्बी कम करने के लिए gharelu upay भी अपना सकते है।

•  प्रतिदिन सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और थोड़ा शहद मिला कर पीने से पेट, कूल्हों और कमर की चर्बी को घटाने में काफी मदद मिलती है।

•  चर्बी कम करने और बॉडी मेटाबोलिज्म बढ़ाने में गरम पानी पीने से फायदा मिलता है, इसलिए प्यास लगने पर ठंडे की बजाय पानी हल्का गुनगुना पिए।

•  प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं का weight बढ़ जाता है और कमर के आस पास चर्बी जमा होने लगती है। बेबी डिलीवरी के बाद मोटापा कम करने के लिए बहुत से बातों का ध्यान रखना होता है इसलिए कोई भी उपाय करने से पहले अपने चिकित्सक से विचार विमर्श अवश्य करे। .

■  नींबू को काटकर रातभर के लिए रखें तकिये के पास, मिलेंगे ये अनोखे लाभ

योग से कूल्हे और जांघ की चर्बी कैसे कम करें

महिलाओं में वजन बढ़ने की शुरुआत हिप्स, पेट और जांघ की चर्बी बढ़ने से होती है और इसे कम करने के लिए वे gym जाती है और डाइटिंग भी करती है। अगर घर पे ही प्रतिदिन योगा करे तो फैट घटाने के साथ साथ शरीर की स्वस्थ और सेहतमंद भी बना सकते है। यहां हम कुछ baba ramdev योग आसान के नाम बता रहे है जिन्हे निरंतर करके पेट, कमर, और जांघों का फैट आसानी से कम किया जा सकता है। इन योगासन को करने से पूर्व इन्हें करने का सही तरीका जरूर सीखे।

•  उत्कतसना
•  वीरभद्रासन
•  आनंदा बालासन
•  सेतु बंधा योगासन
•  अधो मुखा स्वासन

  गले और छाती की बलगम में रामबाण और अचूक हैं ये घरेलु उपाय, 2 दिन में मिलेगा छुटकारा

हिप्स और थाई कम करने के टिप्स इन हिंदी

•  Hips kam karne ke gharelu tips in hindi, प्रतिदिन सुबह और शाम की सैर के लिए कुछ समय जरूर निकले।
मोबाइल और कंप्यूटर पर गेम खेलने की बजाय कुछ ऐसे खेल खेले जिनमें शारीरिक मेहनत अधिक हो।

•  घर हो या दफ्तर लिफ्ट की बजाय सीढ़ियां इस्तेमाल करे और थोड़ी दुरी तय करने के लिए बाइक की जगह पैदल चलने की आदत डाले।

•  हर रोज कुछ समय डांस करने से तन के साथ साथ मन भी स्वस्थ रहेगा। Dance करने से भी कमर की चर्बी कम करने में काफी मदद मिलती है।

•  अपने आहार में ऐसे फ़ूड कम खाए जिनमें फैट ज्यादा हो जैसे की घी, फास्ट फुड, मिठाई, मक्खन व गोश्त।

•  हिप की चर्बी कम करना चाहते है तो पहले बॉडी वेट देखे, अगर शरीर का वजन अधिक है तो वेट कम करने के तरीके अपनाये body weight कम होने पर अपने आप हिप्स भी कम होने लगेंगे।

■  इस पत्ते के प्रयोग से सिर्फ 7 दिन में पाएं शुगर से मुक्ति हैं, मोटापे में भी है लाभकारी

दोस्तों हिप्स कम करने के उपाय और घरेलू तरीके, Hips Kam Karne ke Gharelu Upay Tarike in Hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताए और अगर आपके पास कूल्हों व जांघ की चर्बी कैसे कम करें टिप्स और पतले होने के घरेलू नुस्खे है तो हमारे साथ साँझा करे।

12 COMMENTS

Leave a Reply