चेचक के दाग हटाने के 10 आसान उपाय और घरेलू नुस्खे

16
1661

चेचक के दाग हटाने के घरेलू उपाय इन हिंदी

चेचक को चिकन पॉक्स और छोटी माता, बड़ी माता के नाम से भी जानते है। इस रोग में शरीर पर लाल रंग के दाने निकल आते है जो रोग ठीक होने के बाद सुख कर झड़ जाते है पर दानों के निशान और गड्ढे रह जाते है। चेचक के निशान शरीर पर कहीं और हो तो वो छुप जाते है पर जब ये निशान चेहरे और गर्दन पर हो तो वो चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ देते है। कुछ लोग चिकन पॉक्स के दाग हटाने के लिए दवा और क्रीम इस्तेमाल करते है पर मनचाहे परिणाम नहीं मिल पाते। चेचक के निशान को दूर करने के लिए घरेलू उपाय और देसी नुस्खे से भी इलाज कर सकते है।

■   इस पत्ते के प्रयोग से सिर्फ 7 दिन में पाएं शुगर से मुक्ति हैं, मोटापे में भी है लाभकारी
आज इस लेख में हम जानेंगे चेचक के दाग कैसे हटाये, chicken pox chechak ke daag ka ilaj ke gharelu nuskhe in hindi.

चेचक के दाग हटाने के घरेलू उपाय और नुस्खे

Chechak ke Daag ka ilaj in Hindi

चेचक के निशान त्वचा में अंदर तक जुड़े होते है जिन्हें हटाना कई बार आसान नहीं होता। ऐसे में कुछ लोग ये निशान और गड्ढे मिटाने के लिए मेडिसिन लेते है जो कई बार नुकसान पहुंचा सकती है क्योंकि चिकन पॉक्स होने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है जिससे संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी क्रीम और दवा प्रयोग न करे। इन दागों को दूर करने के लिए आप घरेलू नुस्खे अपना सकते है।

1. चिकन पॉक्स के दाग हटाने का नेचुरल तरीका है नींबू का प्रयोग करना। हर रोज कुछ देर नींबू को दाग पर रगड़े और आधे से एक घंटे बाद साफ़ कर ले। इस उपाय को निरंतर और सही तरीके से करने पर दाग हल्के हो कर गायब होने लगते है।

2. त्वचा के लिए एलोविरा रामबाण का काम करता है। एलोविरा के पत्ते को बीच से काट कर इसके जेल को चेचक के दाग धब्बों पर लगाए। हर रोज ये उपाय करने से निशान दूर होने लगते है।

3. चेचक के दाग का इलाज लहसुन से भी कर सकते है। लहसुन की कलियों को पीस ले और इसका रस निकल ले। इस रस को दिन में दो से तीन बार दाग पर लगाने से कुछ दिनों में दाग मिटने लगते है।

4. थोड़ा सा शहद ले और चिकनपॉक्स के दानों के निशान पर लगाए और कुछ देर बाद साफ़ कर ले। हर रोज इस उपाय को दिन में दो से तीन बार करने पर निशान हल्के होने लगेंगे और धीरे धीरे गायब हो जायेंगे।

■   लगातार 7 दिन लहसुन और शहद का सेवन करने के फायदे जान हैरान रह जाएगे आप

5. चेहरे से धब्बों को दूर करने के लिए खाने में इस्तेमाल होने वाला टमाटर बेहद उपयोगी है। टमाटर के पल्प को काले दाग धब्बों पर लगाए और थोड़ी देर बाद धो ले, इसके इलावा नींबू के रस में टमाटर का रस मिलाकर लगाने से भी चेचक के दाग का उपचार करने में मदद मिलती है।

6. बेकिंग सोडा स्किन का पी एच् लेवल नॉर्मल करने में मददगार है। थोड़ा सा पानी बेकिंग सोडा में मिलाकर स्क्रब बना ले और दागों पर मसाज करे। कुछ दिन ये उपाय लगातार करने से फरक दिखने लगेगा।

7. चेचक के गड्ढे कैसे भरे, पपीता स्किन के डेड सेल्स निकालने में असरदार है। एक कप पपीता ले और इसमें पांच चम्मच दूध और पांच चम्मच शक्कर डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले और एक पेस्ट त्यार कर ले। अब इसे दाग पर लगाए और पंद्रह से बीस मिनट बाद साफ़ कर ले।

8. थोड़ा सा ओलिव आयल चंदन पॉवडर में मिला कर पेस्ट बना ले और चेचक के गड्ढे, दाग पर लगाए। हर रोज इस उपाय को करने से आप को जल्दी परिणाम दिखने लगेंगे।

9. दाग धब्बे के निशान हटाने में नारियल का तेल बहुत उपयोगी है। नारियल तेल ले कर हल्के हाथों से दाग पर लगाए और मालिश करे। इस उपाय को दिन में तीन से चार बार करने पर कुछ दिनों में चिकन पॉक्स के दाग दूर होने लगेंगे।

10. नीम की पत्तियों को पीस कर इसका लेप हर रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाये और सुबह धो ले। इस उपाय को निरंतर करने से भी चेचक के निशान गायब होने लगते है।

■   कैसी भी हो खासी या फिर छाती पर कफ जम गया हो अपनाएं ये रामबाण उपाय, पूरी तरह सुरक्षित

चिकन पॉक्स के निशान का इलाज इन हिंदी

◘  त्वचा को धोने के लिए पानी की जगह ठंडा दूध प्रयोग करे।

◘  चेचक होने पर अपनी स्किन का ख्याल रखे और दानों पर किसी भी प्रकार की क्रीम का इस्तेमाल ना करे।

◘  अक्सर दाने सुख जाने के बाद उसपर जो पपड़ी आती है उसे हम हाथ से उतार देते है पर ऐसा करने से दानों के निशान रह जाते है। चेचक के निशान से बचने के लिए कभी भी दानों को हाथ से न फोड़े और न ही पपड़ी उतारे, इसे अपने आप ही झड़ने दे।

◘  चेचक के दाग दूर करने के उपाय करने के बाद भी कई बार निशान साफ़ नहीं होते अगर आपके साथ भी यही समस्या हो रही है तो डॉक्टर से सलाह ले। इसके इलावा कुछ लोगों की स्किन अधिक संवेदनशील होती है इसलिए चेहरे पर कोई भी उपाय करने से पहले उसे शरीर पर कहीं और लगा कर देखे।

■   चाहे कितनी भी पुरानी खुजली क्यों ना हो, सिर्फ 1 घंटे में सफाया इस चमत्कारी घरेलु उपाय से, जरूर अपनाएँ और शेयर करे

इस लेख में आपने जाना चिकन पॉक्स के दाग हटाने के तरीके क्या है। दोस्तों आपको चेचक के दाग हटाने के घरेलू उपाय, Chechak (chicken pox) ke daag ka ilaj in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके बताये और अगर आपके पास चेहरे से चेचक के निशान कैसे हटाये और दाग दूर करने का इलाज के लिए घरेलू नुस्खे से जुड़े अनुभव है तो हमारे साथ साँझा करे।

Leave a Reply