Home बीमारियां आंखों के रोग आँखों को स्वस्थ रखने के लिए करें ये योग, पाएं चश्मे और...

आँखों को स्वस्थ रखने के लिए करें ये योग, पाएं चश्मे और लेन्सेस से हमेशा के लिए छुटकारा

3
3184

शरीर के अन्‍य अंगों की देखभाल के बीच में हम अक्‍सर आंखों को भूल जाते हैं, जिसके कारण आंखों से संबंधित समस्‍यायें होने लगती हैं, इसलिए आंखों को नया जीवन देने के तरीके जरूर आजमायें।

■  खून को साफ़ करने का सबसे आसान घरेलु उपाय, ये शरीर की गंदगी को बाहर निकाल कर इसको निरोगी काया बना देगा

आंखें हैं अनमोल

हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील अंग आंखों को माना जाता है, और हम इनकी ही अनदेखी करते हैं। शरीर को फिट बनाने के लिए नियमित व्‍यायाम करते हैं, चेहरे को निखारने के लिए व्‍यूटी उत्‍पादों का प्रयोग करते हैं। लेकिन इन सबके बीच हम आंखों को भूल जाते हैं। आंखों के लिए हम कोई भी प्रयास नहीं करते जिसके कारण इनकी रोशनी कम होने लगती है और आखों से संबंधित समस्‍यायें होने लगती है। जबकि आखें ही हमें इस आभासी दुनिया से जोड़े रखती हैं, आखों से ही हम संसार देखते हैं। तो क्‍यों न अपनी आंखों को एक नया जीवन दिया जाये।

पौष्टिक आहार

स्‍वस्‍थ आहार आपके पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है, इसमें आखें भी आती हैं। खाने में अगर विटामिन ए की कमी हो तो इससे आंखों की देखने की क्षमता कम हो जाती है। रतौंधी जैसी समस्‍या के लिए आहार में विटामिन ए की कमी माना जाता है। इसलिए विटामिन ए युक्त आहार का सेवन कीजिए।

■   रात को सोते वक़्त नाक में देशी घी की सिर्फ़ 2 बूँदे डालने के 10 फ़ायदे जान गये तो आज डाल कर ही सोओगे

स्‍क्रीन की रोशनी हो कम

कम्‍प्‍यूटर और बल्‍ब की अधिक रोशनी से आंखों में तनाव हो सकता है। इसलिए कम्‍प्‍यूटर के सामने काम करते वक्‍त स्‍क्रीन लाइट की सेटिंग के जरिये स्‍क्रीन की रोशनी को मध्‍यम ही रखें। इससे आखों पर कम असर पड़ता है। रोशनी अधिक होने से आंखों का सूखना, धुंधलापन होना, तनाव, गर्दन में दर्द जैसी समस्‍यायें हो सकती हैं, जो आंखों के लिए नुकसानदायक हैं।

योग करें

योग करके आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है। सिरसासन, अधोमुखा श्‍वानासन, सर्वांगासन, धनुरासन आदि ऐसे योग के आसन हैं जिनका अभ्‍यास करने से आंखों को न केवल आराम मिलता है बल्कि इनको नया जीवन भी मिलता है। इसलिए नियमित रूप से इन आसनों का अभ्‍यास कीजिए।

■   गले में टोन्सिल का घरेलू इलाज व दर्द के 10 देसी नुस्खे इन हिंदी

आंखों के व्‍यायाम

आंखों में किसी भी तरह का तनाव हो तो उसे दूर करने के लिए आंखों के व्‍यायाम कीजिए। आंखों को बंद करके अपनी हथेलियों को उनपर रखें। फिर आराम से हथेलियों को ऊपर से नीचे की तरफ ले जाइए, इससे आंखों को राहत मिलेगी।

थोड़ा ब्रेक दीजिए

लगातार काम के दौरान थोड़ी देर के लिए आंखों को आराम भी देना जरूरी है। जब भी कंप्‍यूटर स्‍क्रीन पर काम कर रहे हों तो प्रत्‍येक 10 मिनट के बाद अपनी नजर को दूसरी जगह ले जाइए। आसपास लगभग 20 फिट की दूरी पर स्थिति किसी अन्‍य वस्‍तु को देखें। इससे आंखों को आराम मिलता है।

■  भूख बढ़ाने के 5 रामबाण घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक दवा

आंखों को चारों तरफ घुमायें

आंखों को चारों तरफ घुमाना आंखों के लिए बेहतर व्‍यायाम है। अपनी आंखों को चारों तरफ लगभग 10 मिनट तक घुमायें। पहले आंखों को क्‍लॉक वाइज घुमायें फिर एंटीक्‍लॉक वाइज अभ्‍यास करें। इससे आखों की रोशनी बढ़ेगी।

आंखों का मसाज

शरीर के अन्‍य हिस्‍सों की तरह ही आंखों का मजाज भी करें। आखों का मसाज आंखों की पुतलियों पर करें। आंखों को बंद करके अपनी छोटी उंगली से धीरे-धीरे मसाज कीजिए। आंखों को आराम और पोषण देने के लिए बादाम के तेल का प्रयोग कीजिए।

■  हाथों और पैरों में दर्द सूजन जलन का इलाज के 5 घरेलू उपाय

अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए करें ये एक्सरसाइज

हमें अपनी आंखों का भी उतना ख्याल रखना चाहिए, जितना कि हम अपने बाकी अंगों का रखते हैं। तो आइए हम आपको आंखों के लिए ऐसे 5 योग के बारे में बता रहें जिन्हें करने से आपकी आंखें स्वस्थ्य रहेंगी।

आंखों को रगड़ें

सबसे पहले अपने दोनों हथेली से आखों को उपर से तब तक रगड़ें जब तक आंख गरम न हो जाए। गरम होने के बाद इस प्रक्रिया को रोकते हुए हथेलियों से आंखों को थोड़ी देर तक ढ़के रखें। इस पूरी प्रक्रिया को थोड़ी-थोड़ी देर में कम से कम 3 से 4 बार दोहराएं।

क्षैतिज में देखें

हाथों अपनी आंखो के सामने फैलाते हुए अंगूठे को खड़ा करें। अपने सिर को स्थिर रखें और सीधा देखें। अब पुतलियों को दाहिने अंगूठें की ओर ले जाएं और फिर धीरे से बायें अंगूठे की ओर ले जाएं। ये प्रक्रिया 5 बार दोहराएं और फिर आंखों को थोड़ी देर के लिए बंद कर लें। पुनः से इसे दोहराएं।

■   मुंह की बदबू दूर करने का इलाज 10 आसान उपाय और घरेलू नुस्खे

तिरछा देखें

सबसे पहले अंगूठे को खड़ा करते हुए हाथों को सामने लाएं। दांए हाथ को दांयी ओर नीचे की तरफ ले जाएं और बाएं हाथ को सिर की तरफ उपर की ओर ले जाएं। अब अपनी पुतलियों से एक बारदांयें अंगूठे को देंखे और फिर बाएं अंगूठे की ओर नजर ले जाएं। इसे पांच बार करना है। फिर यही प्रक्रिया विपरीत दशा में करनी होगी।

सीध में देखें

सबसे पहले अपने एक हाथ के अंगूठे को नाक की सीध में आंखों के नजदीक रखें। अब अंगूठे को आगे की ओर बढ़ाएं। फिर वापस उसी स्थिति में आ जाएं। इस प्रक्रिया को 5 बार दोहराएं। अब आंखों को आराम देने के लिए 30 सेकेंड के लिए उन्हें बंद कर लें।

पुतलियों को घुमाएं

सिर को स्थिर रखें और सामने देखें। इसके बाद पुतलियों को घड़ी की दिशा में चारो ओर घुमाएं। इस प्रक्रिया 5 बार दोहराएं और फिर आंखों को 30 सेकेंड के लिए बंद करके आराम दें।

■   सिर से पैर तक शरीर की सभी ब्लाक नसों को खोल देगा ये रामबाण घरेलु उपाय

3 COMMENTS

Leave a Reply