केवल 1 चम्मच लेने से पेट होगा सुबह पूरी तरह साफ, कब्ज और गैस जड़ से खत्म

10
52432

पेट साफ़ करने, गैस और कब्ज को जड़ से खत्म करने का नुस्खा इन हिंदी

पेट हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर आपका पेट साफ है तो एक अच्छा निरोगी जीवन जी सकते हैं। अगर आपका पेट साफ नहीं रहता तो आपको बहुत सारी बीमारियां घेर लेती है। जैसे भूख ना लगना लीवर संबंधी परेशानी पेट दर्द, कब्ज, गैस और अगर आप इस बीमारी से लंबे समय से पीड़ित है तो इसका असर आपको अपनी त्वचा पर भी मिल जाता है। लंबे समय से इस बीमारी से पीड़ित रहने पर आपकी त्वचा की चमक गायब हो जाएगी और आपकी त्वचा मुरझाई हुई सी लगेगी। और आपको स्किन संबंधी और भी कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए दोस्तों पेट का साफ होना बहुत जरूरी है। चलिए जानते हैं किस तरह आप अपने पेट को साफ कर सकते हैं।

👉 इसे भी पढ़ें : रोज़ सुबह 10 दिन अजवाइन का पानी पीने से क्या हो गया देखकर अचंभित रह जाओगे

कब्ज होने के कारण – Kabj Ke Karan In Hindi

#  कब्ज कई तरह का हो सकता है। जैसे कभी-कभार होने वाला कब्ज, क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन (कब्ज बहुत ज्यादा बढ़ जाने पर), यात्रा या उम्र से संबंधित कब्ज। कब्ज में हमारी आंतें मल को छोड़ नहीं पातीं। ऐसा कई वजहों से हो सकता है, मसलन, खानपान में अचानक आया बदलाव, यात्रा, उम्र, गर्भावस्था आदि।

#  खानपान में किसी भी तरह का बदलाव कब्ज का कारण बन सकता है, जैसे अचानक बहुत ज्यादा तैलीय खाना खाने या वजन घटाने के लिए खाने पर नियंत्रण करने की वजह से भी कब्ज हो जाता है। इसके अतिरिक्त यदि आप बहुत ज्यादा वसायुक्त चीजें पसंद करते हैं या शराब और कॉफी पीते हैं तो भी कब्ज के शिकार हो सकते हैं।

#  कुछ लोग बहुत कम पानी पीते हैं। ऐसे लोग मानते हैं कि दिन में दो गिलास पानी पी लें तो भी उनका काम चल जाएगा, लेकिन इससे हमारे पाचन तंत्र और शरीर की जरूरतें पूरी नहीं होतीं।

#  क्या आप रोजाना कसरत करते हैं? रोजाना न सही, सप्ताह में चार दिन तो करते होंगे। नहीं? पाचन तंत्र के बिगड़ने या कब्ज होने की यह सबसे बड़ी वजह है। शारीरिक व्यायाम के अभाव में हमारा मेटाबॉलिज्म खराब हो जाता है। मेटाबॉलिज्म के कमजोर पड़ते ही हमारी पाचन क्रिया गड़बड़ हो जाती है।

#  कुछ दवाओं के सेवन से भी कब्जियत हो जाती है। ज्यादातर मामले पेन किलर्स की वजह से देखने को मिले हैं। कुछ विटामिन और आयरन की खुराक से भी यह समस्या हो जाती है। ऐसे में डॉक्टर से राय लेकर आप इन दवाओं के साथ स्टूल सॉफ्टनर दवाएं ले सकते हैं।

#  साधारण सी दिखने वाली परेशानी कई बार जी का जंजाल बन जाती है। कब्ज की बीमारी कुछ ऐसी ही है। मैक्स हॉस्पिटल की फिजिशियन डॉ. मोनिका महाजन के अनुसार, कब्ज पर लगाम न कसा जाए तो अपने विकराल रूप में आने के बाद यह कई दूसरी बीमारियों को भी न्योता देता है।

👉 इसे भी पढ़ें : रोज सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पीने के चमत्कारिक फायदे जान कर दंग रह जायेंगे आप

सुबह पेट साफ करने का आसान घरेलू उपाय

Simple Home Remedies For Constipation In Hindi

इस नुस्खे का प्रयोग आपको सुबह के समय करना है नुस्खे के लिए आपको एक कप गर्म पानी और उसमें आधा नींबू निचोड़ ले और एक चम्मच अरंडी (कैस्टर ऑयल) का तेल मिला ले और आधा चम्मच नमक मिलाकर इन सब चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर ले एक गिलास गुनगुना पानी पीने के बाद इस मिश्रण का सेवन करें। 15 से 20 मिनट के बाद ही इसका असर आपको दिख जाएगा और आपका पेट पूरी तरह साफ हो जाएगा।

रात को सोते वक्त अरंडी के तेल को हल्के गरम दूध में मिलाकर पीजिए। इससे पेट साफ होगा।

कब्ज से निजात दिलाने वाले अन्य घरेलू उपाय

Turant Pet Saaf Karne Ka Tarika In Hindi

#  सुबह उठने के बाद नींबू के रस को काला नमक मिलाकर पानी के साथ सेवन कीजिए। इससे पेट साफ होगा।

#  20 ग्राम त्रिफला रात को एक लिटर पानी में भिगोकर रख दीजिए। सुबह उठने के बाद त्रिफला को छानकर उस पानी को पी लीजिए। इससे कुछ ही दिनों में कब्ज की शिकायत दूर हो जाएगी।

#  कब्ज के लिए शहद बहुत फायदेमंद है। रात को सोने से पहले एक चम्‍मच शहद को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर नियमित रूप से पीने से कब्‍ज दूर हो जाता है।

#  हर रोज रात में हर्र को पीसकर बारीक चूर्ण बना लीजिए, इस चूर्ण को कुनकुने पानी के साथ पीजिए। कब्ज दूर होगा और पेट में गैस बनना बंद हो जाएगा।

👉 इसे भी पढ़ें : एक बार का यह प्रयोग करेगा बवासीर का जड़ से सफाया

#  इसबगोल की भूसी कब्ज के लिए रामबाण दवा है। दूध या पानी के साथ रात में सोते वक्त इसबगोल की भूसी लेने से कब्ज समाप्त होता है।

#  पका हुआ अमरूद और पपीता कब्‍ज के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अमरूद और पपीता को किसी भी समय खाया जा सकता है।

#  किशमिश को पानी में कुछ देर तक डालकर गलाइए, इसके बाद किशमिश को पानी से निकालकर खा लीजिए। इससे कब्ज की शिकायत दूर होती है।

#  पालक का रस पीने से कब्‍ज की शिकायत दूर होती है, खाने में भी पालक की सब्‍जी का प्रयोग करना चाहिए।

अंजीर के फल को रात भर पानी में डालकर गलाइए, इसके बाद सुबह उठकर इस फल को खाने से कब्‍ज की शिकायत समाप्त होती है।

मुनक्का में कब्ज नष्ट करने के तत्‍व मौजूद होते हैं। 6-7 मुनक्‍का रोज रात को सोने से पहले खाने से कब्ज समाप्त होती है।

कृपया ध्यान रखे

  • कब्ज की समस्‍या से बचने के लिए नियमित रूप से व्यायाम और योगा करना चाहिए।
  • गरिष्ठ भोजन करने से बचें।
👉 इसे भी पढ़ें : ये उपाय आपको बुढ़ापे तक चश्मा नही लगने देगा, आँखो की सूजन से लेकर जलन, कम दिखाई देने तक में भी कारगर

इन नुस्खों को प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। अपनाने के बाद भी अगर पेट की बीमारी ठीक नही होती तो चिकित्सक से संपर्क अवश्य कीजिए।

Leave a Reply